Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    INLD और JJP में अब ‘चश्मा’ पर खींचतान, चौटाला परिवार में क्यों मचा है घमासान?

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 08:48 AM (IST)

    Haryana Politics इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और जजपा के बीच चुनावी निशान चश्मा को लेकर नई लड़ाई शुरू हो गई है। जजपा ने इनेलो पर चुनाव आयोग के नियमों के ...और पढ़ें

    इनेलो बनाम जजपा हरियाणा में 'चश्मा' चुनाव चिह्न के लिए छिड़ी जंग (File Photo)
    इनेलो बनाम जजपा हरियाणा में 'चश्मा' चुनाव चिह्न के लिए छिड़ी जंग (File Photo)

    HighLights

    1. जेजेपी ने चुनाव आयोग की शर्तों को पूरा नहीं करने का लगाया आरोप
    2. चौटाला परिवार के सदस्यों के एकजुट होने की सभी संभावनाएं खत्म

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) के देहावसान के बाद राजनीतिक रूप से इनेलो व जजपा में बंटे परिवार के सदस्यों के एकजुट होने की सभी संभावनाएं खत्म होने के बाद नई लड़ाई शुरू हो गई है।

    इनेलो के राजनीतिक चुनाव चिन्ह ‘चश्मा’ को छिनवाने के लिए जननायक जनता पार्टी के नेताओं ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। चुनाव आयोग द्वारा आरटीआई में संतोषजनक जवाब न मिलने का आरोप लगाते हुए जजपा ने अब इनेलो का चश्मा छिनवाने के लिए अदालत में जाने के संकेत दिए हैं।

    जजपा ने इनेलो पर लगाए ये आरोप

    जननायक जनता पार्टी के नेताओं के अनुसार, साल 1998 के लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के अनुसार लोकदल को हरियाणा की राज्य पार्टी के तौर पर चुनाव चिन्ह चश्मा मिला था। 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इनेलो चुनाव आयोग की शर्तों को पूरा नहीं कर पाया।

    इसके बाद चुनाव आयोग के नियम 6 (सी) के मुताबिक इनेलो को एक और अवसर 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी इसी चुनाव चिन्ह पर उतारने का मिला था, लेकिन इसमें भी इनेलो का प्रदर्शन चुनाव आयोग के नियमों के विपरीत रहा।

    खबरें और भी

    हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा- जजपा

    जजपा के प्रवक्ता वीरेंद्र सिंधु ने सवाल उठाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जब इनेलो चुनाव आयोग के नियमों को पूर्ण नहीं कर पाया था तो 2024 के विधानसभा चुनाव में इसी निशान पर प्रत्याशी उतारने की अनुमति कैसे दी गई।

    वीरेंद्र सिंधु ने बताया कि उन्होंने इस संदर्भ में आरटीआई लगाकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा था, लेकिन आयोग की तरफ से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। अब जजपा को हाईकोर्ट का दरवाजा खटकाना पड़ेगा।

    इनेलो ने भी किया पलटवार

    दूसरी तरफ, इनेलो मीडिया प्रभारी राकेश सिहाग ने कहा कि जो लोग सौ चूहे खाकर हज जाने की बात कर रहे हैं और जिन्होंने भाजपा के साथ मिलकर सत्ता सुख लूटने का कोई मौका हाथ से नहीं छोड़ा है, वे लोग अब नियमों की बात कर रहे हैं।

    20 दिसंबर को हुआ था ओपी चौटाला का निधन

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Passes Away) का 20 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

    ये भी पढ़ें- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे', मनोहर लाल ने अनिल विज के साथ खेली होली; अंबाला-चंडीगढ़ मेट्रो लिंक पर हुई चर्चा

    ये भी पढ़ें- हरियाणा: CM नायब का होली गिफ्ट, 14 जिले लॉजिस्टिक हब; 41 नए सेक्टर होंगे विकसित, जानिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं