Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JJP की राष्‍ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कल, लोकसभा क्षेत्र स्तर की रैलियों और सीकर रैली पर होगा मंथन

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 08:02 PM (IST)

    JJP Party जननायक जनता पार्टी की राष्‍ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कल बुलाई गई है। वहीं जजपा ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत सभी 90 ह ...और पढ़ें

    JJP की राष्‍ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कल
    JJP की राष्‍ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कल

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने रविवार को हिसार में राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। फ्लेमिंगो टूरिस्ट कांप्लेक्स में सुबह 10 बजे होने वाली बैठक में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंत्री, विधायक, चेयरमैन, जिला प्रवक्ता और टीवी पैनलिस्ट हिस्सा लेंगे।

    महिला अध्‍यक्षों की नियुक्ति की

    वहीं, जजपा ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत सभी 90 हलकों में महिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी है। जजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में होने वाली राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला सहित अन्य दिग्गज नेता आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

    रैली की तैयारियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा

    बैठक में संगठन मजबूती, संगठन विस्तार, लोकसभा क्षेत्र स्तर की रैलियों और 25 सितंबर को चौ. देवीलाल जयंती पर होने वाली सीकर रैली की तैयारियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।