यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JJP New President: हरियाणा जजपा के नए अध्यक्ष बने बृज शर्मा, 2019 में असंध से लड़ा था विधानसभा चुनाव
JJP New Haryana President जननायक जनता पार्टी (JJP) ने बृज शर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस बाबत जजपा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। JJP New President Brij Sharma: जननायक जनता पार्टी ने बृज शर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस बाबत जजपा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बृज शर्मा जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। साल 2019 में उन्होंने करनाल जिले के असंध से विधानसभा चुनाव लड़ा था। असंध हरियाणा की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट मानी जाती है।

नोटिफिकेशन के अनुसार लिखा गया कि जनननायक जनता पार्टी द्वारा बृज शर्मा पुत्र त्रिलोक चंद शर्मा निवासी मकान नंबर 641 सेक्टर 8, करनाल को जेजेपी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। बृज शर्मा की यह नियुक्ति तत्ककाल प्रभाव से लागू भी हो गई है।
निशान सिंह ने छोड़ दी थी पार्टी
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में जेजेपी की हरियाणा इकाई के प्रमुख निशान सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी। पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाली साढ़े पांच साल पुरानी जेजेपी ने पिछले महीने अपनी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़ लिया और घोषणा की कि वह 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में अपने उम्मीदवार उतारेगी। जननायक जनता पार्टी ने अब तक पांच संसदीय सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव 25 मई को होंगे।

