Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी बने हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 06:11 PM (IST)

    हरियाणा में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को बनाया गया है। इनकी नियुक्ति बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने क ...और पढ़ें

    कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी बनें हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष।
    कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी बनें हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष।

    चंडीगढ़, जागरण डिजिटल। कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इनकी नियुक्ति बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की। उनकी ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही मौजूदा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को पार्टी का नेशनल सेक्रेटरी बनाया गया है।

    हरियाणा सीएम ने नायब सिंह सैनी को दी बधाई

    हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने अपने एक्स अकाउंट पर बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देते हुए लिखा कि 'कुरुक्षेत्र से सांसद श्री नायब सिंह सैनी जी को हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर उन्हें ढेर सारी बधाई। हमें पूरा विश्वास है कि संगठन को उनके व्यापक राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव का लाभ मिलेगा एवं आगामी सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एक नया इतिहास कायम करेगी। हार्दिक शुभकामनाएँ !'

    ओपी धनखड़ ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

    इसके साथ ही पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष से नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव बने ओपी धनखड़ ने अपने एक्स अकाउंट पर केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि आपने सबने संगठन कार्य हेतु परिश्रम की पराकाष्ठा की दिल गहराइयों से आभार, नमन आपकी मेहनत को। इसके साथ ही उन्होंने नए हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को भी बधाई दी।

    🙏🏽

    धन्यवाद केंद्रीय नेतृत्व,

    धन्यवाद प्रदेश टीम भाजपा,

    धन्यवाद जिला अध्यक्ष- जिला टीम,

    धन्यवाद मंडल अध्यक्ष- मंडल टीम,

    धन्यवाद शक्तिकेंद्र प्रमुख- सहप्रमुख

    धन्यवाद त्रिदेव- बूथ समिति,

    धन्यवाद पन्ना प्रमुख

    आपने सबने संगठन कार्य हेतु परिश्रम की पराकाष्ठा की - दिल गहराइयों से… pic.twitter.com/iZBHVpW42i

    ये भी पढ़ें: Yamunanagar Gangrape: हरियाणा में 27 दिन बाद फिर गैंगरेप, बाल पकड़कर बुरी तरह घसीटा; मन नहीं भरा तो नोचते रहे दरिंदे