Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mewa Singh Profile: कौन हैं मेवा सिंह? जिन्हें कांग्रेस ने सीएम नायब के खिलाफ मैदान में उतारा

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 09:41 AM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के लिए अब कांग्रेस ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। शुक्रवार को देर रात जारी किए गए लिस्ट में ...और पढ़ें

    लाडवा से मेवा सिंह को मिला टिकट। (फाइल फोटो)
    लाडवा से मेवा सिंह को मिला टिकट। (फाइल फोटो)

    डिजीटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची में कुल 32 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा से मेवा सिंह को मैदान में उतारा है।

    इसके साथ ही लाडवा सीट पर जोरदार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। मेवा सिंह इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। उनके सामने बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को मैदान में उतार दिया है। वहीं, कांग्रेस ने मेवा सिंह को फिर से इसी सीट से मौका दिया है।

    कौन हैं मेवा सिंह

    मेवा सिंह ने अपना राजनीतिक सफर सरपंच से शुरू की थी। इसके बाद वे जिला परिषद सदस्य बने। इनेलो की ओर से कुरुक्षेत्र जिला परिषद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इस सीट पर 2009 में पहला चुनाव हुआ था। मेवा सिंह ने अपना पहला विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था। इसके बाद वह 2011 में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2019 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी।

    कुरुक्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन बेहतर

    बता दें कि लाडवा विधासभा सीट कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आती है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था। बीजेपी के नवीन जिंदल ने शानदार जीत दर्ज की थी। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशली गुप्ता को सिर्फ 57295 वोट मिले थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Congress Candidates List: हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखें किस प्रत्याशी को कहां से मिला टिकट

    Haryana Election: विनेश फोगाट के 'ससुराल' में दिखेगा सियासी दंगल, कांग्रेस ने पहलवान को जुलाना से मैदान में उतारा