Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nuh Violence: विधायक मामन खान को HC से राहत, गिरफ्तारी से बचने के लिए कर सकेंगे कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 12:15 PM (IST)

    Nuh Violence विधायक ममन खान द्वारा नूह हिंसा मामले की जांच उच्च अधिकारियों की एसआईटी से करवाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई क ...और पढ़ें

    गिरफ्तारी से बचने के लिए कर सकेंगे कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल मामन खान (फाइल फोटो)
    गिरफ्तारी से बचने के लिए कर सकेंगे कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल मामन खान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. विधायक मामन खान की याचिका पर आज हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
    2. नूंह हिंसा की एसआईटी के उच्च अधिकारियों से जांच कराने के लिए कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है।
    3. मामन खान गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। Nuh Violence: विधायक मामन खान द्वारा नूह हिंसा मामले की जांच उच्च अधिकारियों की एसआईटी से करवाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार एवं अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही विधायक को राहत देते हुए गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्हें कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने की छूट भी दी है।

    जांच में शामिल नहीं हो रहे विधायक

    मामन खान को नूंह हिंसा के संबंध में पुलिस ने तलब किया है। उन्हें दो बार नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह एक बार भी अभी तक जांच में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं, कोर्ट में मामन खान ने कहा कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। मामन ने सोमवार की रजिस्ट्री में याचिका दायर की थी, जिस पर आज कोर्ट ने सुनवाई की है। रजिस्ट्री शाखा ने कुछ आपत्तियां उठाई थी, आपत्तियों हटने के बाद याचिका पर आज सुनवाई की गई।

    यह भी पढे़ं- Palwal: घर के बाहर गाली-गलौज से रोका तो सिर पर मारी ईंट, बेहोशी की हालत में भी मारते रहे डंडे; अस्पताल में मौत

    दूसरी बार भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे मामन खान

    कांग्रेस के विधायक मामन खान को रविवार को भी दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्हें पांच सितंबर को नूंह पुलिस की ओर से दूसरी बार नोटिस देकर रविवार को पूछताछ के लिए नूंह पुलिस लाइन बुलाया गया था, लेकिन वह पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे। बताते हैं कि सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक एसआइटी के सदस्य इंतजार करते रहे पर विधायक नहीं आए। उनकी ओर से इस बार कोई संदेश भी नहीं दिया गया।

    यह भी पढे़ं-  अपने बर्थडे पर घर आकर परिवार को सरप्राइज देना चाहते थे आशीष धौंचक, पढ़ें अनंतनाग में शहीद हुए मेजर की कहानी

    खबरें और भी