Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: पंजाब के जंगल में चल रहे अवैध मदरसे का हुआ भंडाफोड़, मौलाना खुद पांचवी पास; इस जिले के बच्चे मिले ज्यादा

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 03:33 PM (IST)

    Haryana हरियाणा के नूंह जिले के बच्चे चंडीगढ़ से सटे पंजाब के वन्य क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे मदरसे में पढ़ते हुए मिले। राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ...और पढ़ें

    Haryana News: पंजाब के जंगल में चल रहे गैरकानूनी मदरसे में पढ़ रहे प्रदेश के मुस्लिम बच्चे। फाइल फोटो
    Haryana News: पंजाब के जंगल में चल रहे गैरकानूनी मदरसे में पढ़ रहे प्रदेश के मुस्लिम बच्चे। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना पांचवी पास
    2. कड़ाके की ठंड में खुले आसमान में चलता मिला मदरसा
    3. सभी बच्चों का रेस्क्यू कर इनके घरों में पहुंचाया जाए-आयोग

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के नूंह जिले के बच्चे चंडीगढ़ से सटे पंजाब के वन्य क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे मदरसे में पढ़ते हुए पाए गए हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की टीम ने यहां जांच के बाद हरियाणा व पंजाब के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

    मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना पांचवी पास

    हरियाणा व पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से सटे पंजाब के अंतर्गत न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र के गांव सिसवां में वन क्षेत्र है। यहां अधिकतर जमीन वन विभाग की है। इस इलाके में ज्यादातर वीआइपी ने अपने फार्म हाउस बनाए हुए हैं। इन्हीं फार्म हाउस के बीच में एक मदरसा चल रहा है।

    यह मदरसा बिना किसी मंजूरी के चल रहा है। एक सूचना के आधार पर राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की टीम ने जब यहां का दौरा कर बच्चों से बातचीत की तो पता चला कि इनमें अधिकतर बच्चे हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना खुद पांचवी पास है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Politics: PM मोदी से कहूंगा, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हो गई बुक; जेपी नड्डा ने ऐसा क्यों कहा?

    कड़ाके की ठंड में खुले आसमान में चलता मिला मदरसा

    हरियाणा के नूंह से गरीब मुस्लिम बच्चों को लाकर इस कड़ाके की ठंड में खुले जंगल में अस्थाई टीन शेड में रखकर औरंगजेब के जमाने की दीनी तालीम दी जा रही है। यहां पढ़ाने वाले मौलाना ने बताया कि कनाडा जाने के इच्छुक लोग वीजा लगने बाद यहां दरगाह पर पहुंचते हैं। उन्हीं के दान से वह मदरसा चलाते हैं।

    खबरें और भी

    सभी बच्चों का रेस्क्यू कर इनके घरों में पहुंचाया जाए-आयोग

    राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने यह मामला सामने आने के बाद हरियाणा व पंजाब के मुख्य सचिवों को एक नोटिस भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव से कहा है कि उनके अधिकार क्षेत्र में अवैध रूप से मदरसा चल रहा है। इसे तुरंत प्रभाव से बंद कर रिपोर्ट की जाए।

    दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्य सचिव को जारी नोटिस में कहा गया है कि मदरसा भले ही पंजाब में चल रहा है लेकिन यहां पढऩे वाले सभी बच्चे हरियाणा के हैं। इसलिए इन सभी बच्चों का रेस्क्यू कर इनके घरों में पहुंचाया जाए। इन बच्चों के माता-पिता से विस्तृत बातचीत करके एक रिपोर्ट आयोग को भेजी जाए।

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime: फतेहाबाद के वांटेड को एसटीएफ ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा, गुरुग्राम पुलिस को भी थी कई केस में तलाश