विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को अगले हफ्ते मिलेगी हरी झंडी, दिल्ली से पानीपत; गुरुग्राम व जेवर तक का रूट तैयार

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:03 PM (IST)

हरियाणा में नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर परियोजनाओं को अगले सप्ताह केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

हरियाणा में नमो भारत कॉरिडोर को अगले सप्ताह सैद्धांतिक मंजूरी मिलने की उम्मीद। फाइल फोटो

हरियाणा में नमो भारत कॉरिडोर को अगले सप्ताह सैद्धांतिक मंजूरी मिलने की उम्मीद। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दिल्ली से हरियाणा के दो मार्गों पर नमो भारत ट्रेन कारिडोर (आरआरटीएस) बनाने की योजना को केंद्र सरकार से अगले सप्ताह सैद्धांतिक मंजूरी मिल सकती है।

केंद्रीय शहरी तथा आवासन मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में योजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक नई दिल्ली में होगी। बैठक की तिथि जल्द तय की जाएगी। इसके बाद योजना पर काम तेजी से शुरू होने की उम्मीद है।

ट्रैक के पिलर और लाइन के लिए मिट्टी के नमूने लिए जा चुके हैं। दोनों योजनाओं को हरियाणा सरकार पहले ही सहमति दे चुकी है। नमो भारत ट्रेन से लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी और तेज कनेक्टिविटी से समय की बचत होगी।

दिल्ली-गुरुग्राम-धारूहेड़ा-बावल-बहरोड़ मार्ग पर करीब 32,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण के बाद दूसरे चरण में ट्रैक राजस्थान के अलवर तक बनाया जाना है।

दूसरा मार्ग दिल्ली से कुंडली, सोनीपत, गन्नौर, समालखा और पानीपत होते हुए करनाल तक जाएगा। इसकी लंबाई करीब 136.30 किलोमीटर होगी और यह राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के साथ बनेगा।

तीसरा मार्ग गुरुग्राम के इफको चौक से गोल्फ कोर्स रोड, घाटा और फरीदाबाद के बाटा चौक होते हुए उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक प्रस्तावित है।

इसकी लंबाई करीब 64 किलोमीटर होगी। इस साझा ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो, दोनों चलाने की योजना है। मनोहर लाल ने कहा कि योजना की सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।