यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: शपथ से पहले एक्शन में सरकार, फील्ड में निकले नायब सैनी; विधायक ले रहे अफसरों की क्लास
हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) और विधायक एक्शन मोड में आ गए हैं। विधायकों ने शपथ लेने से पहले ही कामकाज शुरू कर द ...और पढ़ें

HighLights
- धनेश अदलखा, कृष्ण बेदी और गौरव गौतम ने जांची व्यवस्थाएं।
- कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने खुलवाई राइस मिलर्स की हड़ताल।
- जनता के समस्याओं का जल्दी समाधान करने का दिए निर्देश।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही सरकार और विधायक एक्शन मोड में आ गए हैं। विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेने से पहले ही पूर्व विधायक कामकाज में जुट गए और अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जनता के कामों में तेजी लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दे रहे हैं।
लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी- नायब सैनी
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं फील्ड में निकल गए और शुक्रवार को दुर्गाष्टमी के दिन उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले की अनाज मंडियों का दौरा कर अधिकारियों को किसानों की धान की फसल का दाना-दाना खरीदने के आदेश दिए। अपने एक बयान में नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी है। कांग्रेस पर अब लोग विश्वास नहीं कर रहे हैं।
ये विधायक भी हुए सक्रिय
फरीदाबाद के भाजपा विधायक विपुल गोयल, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा, नरवाना के विधायक कृष्ण बेदी, पलवल के विधायक गौरव गौतम और बड़खल के विधायक धनेश अदलखा ने अधिकारियों की बैठकें लेकर उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं।
विधायकों ने अनाज मंडियों में की निरीक्षण
अधिकतर विधायकों ने शहरी निकाय कार्यों के औचक निरीक्षण किए और अधिकारियों की बैठकें ली। चुनाव के समय लोगों ने अधिकतर समस्याएं शहरी निकाय विभाग की बताई थी। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, नरवाना के विधायक कृष्ण बेदी और घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण अनाज मंडियों में निकले और किसानों की फसल खरीद की व्यवस्थाएं जांची। कार्यवाहक सीएम ने दावा किया कि राज्य की सभी मंडियों में भाजपा विधायकों ने खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
खबरें और भी
महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को सुधरने की नसीहत दी
पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा ने कांग्रेस नेताओं के दरबार में नतमस्तक होने वाले अधिकारियों को सुधरने की नसीहत दी। पलवल के विधायक गौरव गौतम ने निकाय कार्यालय में अधिकारियों की उपस्थिति और काम करने के तरीके की जांच की। फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल ने अधिकारियों से कहा कि लोगों को किसी तरह की तकलीफ नहीं आनी चाहिए। बड़खल के विधायक धनेश अदलखा ने अधिकारियों को काम पूरा करने के लिए 72 घंटे का समय दिया, जिसमें 24 घंटे बीत चुके हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में बीजेपी के लिए '51' का अंक शुभ, अजय गौड़ ने बताया कितने विधायकों से बना रहे सरकार
राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
मंडियों के दौरे पर निकलने से पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार की रात को चंडीगढ़ में हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और हड़ताल खुलवाई, जिससे राज्य में शुक्रवार से धान की खरीद और मंडियों से उठान सुचारू हो सका।

सुचारू कराई धान खरीद व उठान की व्यवस्था
कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने राइस मिलर्स से कहा कि मिलिंग शुल्क बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार के स्तर पर होता है। इस विषय को केंद्र सरकार के साथ उठाया जाएगा। यदि केंद्र सरकार द्वारा मिलिंग शुल्क में वृद्धि नहीं की जाती है तो राज्य सरकार मिल मालिकों को अतिरिक्त बोनस देने पर विचार करेगी।
.jpg)
उन्होंने ड्राइज चार्ज 0.5 प्रतिशत से बढ़ाकर एक प्रतिशत करने के राइस मिलर्स के अनुरोध पर भी विचार करने का भरोसा दिलाया है। नायब सैनी ने कहा कि राज्य के विभिन्न एफसीआइ गोदामों में 16 लाख टन धान के भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में आठ लाख टन भंडारण क्षमता उपलब्ध है तथा दिसंबर 2024 तक आठ लाख टन अतिरिक्त भंडारण क्षमता तैयार होने की उम्मीद है।