Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर पर यमुना का पानी, बैलगाड़ी में सफर; दिल्ली की चुनावी तस्वीर बदलने में जी-जान से जुटे CM सैनी

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 09:27 AM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जोरदार तरीके से मोर्चा संभाला है। वे न केवल बैलगाड़ी में बैठकर ठेठ हरियाणवी अंदाज म ...और पढ़ें

    सीएम सैनी दिल्ली विस चुनाव में सिर पर यमुना के पानी का जार (मटका) रखकर चुनाव प्रचार करते हुए
    सीएम सैनी दिल्ली विस चुनाव में सिर पर यमुना के पानी का जार (मटका) रखकर चुनाव प्रचार करते हुए

    HighLights

    1. यमुना का पानी पीकर आप के हाथों से छीना पानी में जहर मिलाने का बड़ा मुद्दा
    2. भाजपा ने योजनाबद्ध तरीके से सौंपी सीएम सैनी को दिल्ली के चुनाव की बागडोर

    अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा (Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025) के पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जबरदस्त तरीके से मोर्चा संभाला हुआ है। भाजपा प्रत्याशी अपने पक्ष में चुनाव प्रचार और जनसभाएं करने के लिए जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री की मांग कर रहे हैं, वहीं नायब सिंह सैनी अपने देसी हरियाणवी स्टाइल से लोगों में छाप छोड़ रहे हैं।

    केजरीवाल ने लगाया था यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोप लगातार जिस तरह इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहा, उसकी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पल्ला घाट पर यमुना का पानी पीकर पूरी तरह से हवा निकाल दी है।

    बैलगाड़ी में बैठकर कर रहे हैं प्रचार

    मुख्यमंत्री अब दिल्ली के चुनाव में ना केवल बैलगाड़ी में बैठकर ठेठ हरियाणवी अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे, बल्कि यमुना के स्वच्छ पानी के जार को अपने सिर पर रखकर आम आदमी पार्टी के चुनावी मुद्दे की हवा निकाल रहे हैं।

    भाजपा का जोर अब नायब सिंह सैनी की दिल्ली में अधिक से अधिक जनसभाएं कराने पर है। शनिवार को उन्होंने नौ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करते हुए जहां केंद्र की मोदी सरकार के अहम फैसलों की जानकारी लोगों को दी, वहीं हरियाणा की डबल इंजन की सरकार के फायदे गिनाए।

    खबरें और भी

    यमुना का पानी आस्था का विषय

    सीएम नायब सैनी का मानना है कि यमुना का पानी हरियाणा के लोगों के लिए केवल पानी नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। उन्होंने स्वयं यमुना का पानी पिया है, लेकिन केजरीवाल उनके अनुरोध पर यमुना का पानी पीने को तैयार नहीं हुए क्योंकि उनके नेतृत्व वाली आप की सरकार की नीतियों की वजह से ही यमुना का पानी दिल्ली में प्रदूषित हुआ है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में बदल गया नियम, अब इन परिवारों का रद्द होगा पहचान पत्र; आपको क्या करना है वो जान लीजिए

    साफ होनी चाहिए यमुना: हुड्डा

    प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए यमुना के दूषित पानी के प्रकरण के सवाल पर कहा कि दिल्ली से फरीदाबाद में यमुना का पानी आता है, वह भी बहुत है। यमुना साफ होनी चाहिए।

    उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह प्रदेश सरकार की सौ दिन की यही उपलब्धि है, जब स्वयं सरकार के मंत्री ही पोल खोल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- पल्ला घाट पर यमुना का पानी पीकर वजीराबाद पहुंचे CM नायब, दोनों पानी में दिखाया अंतर; केजरीवाल पर साधा निशाना