Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'फिर भारत का नाम रोशन किया...', कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर सीएम सैनी ने दी बधाई

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 12:02 PM (IST)

    नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भाला फेंक में रजत पदक जीता, जिस पर सीएम नायब सैनी ने बधाई दी। ...और पढ़ें

    नीरज चोपड़ा (File Photo)

    नीरज चोपड़ा (File Photo)

    HighLights

    1. नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीता

    2. सीएम नायब सैनी ने नीरज चोपड़ा को शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी

    3. कॉमनवेल्थ गेम्स मुक्केबाजी फाइनल में 7 हरियाणवी खिलाड़ी शामिल

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों, विशेषकर हरियाणा के लाल और लाडलियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश के लिए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में खुशी की लहर है।

    सीएम नायब सैनी ने भी नीरज को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि नीरज ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से पूरे विश्व में हरियाणा और भारत का नाम रोशन किया है।

    मुक्केबाजी रिंग में छाया हरियाणा

    वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स में आज का दिन भारतीय मुक्केबाजी के लिए बेहद ऐतिहासिक रहने वाला है। विभिन्न भार वर्गों के फाइनल मुकाबलों में आज देश के कुल 10 मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे। गर्व की बात यह है कि फाइनल में पहुंचे इन 10 मुक्केबाजों में से 7 खिलाड़ी हरियाणा के हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीं शुभकामनाएं

    खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी फाइनल में पहुंचे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

    हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान ऊंचा किया है। आप सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश की पदक तालिका को और भी ऊपर लेकर जाएं, यही हमारी कामना है। - नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री (हरियाणा)