Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसान से सहकार तक: रेवाड़ी और अंबाला में 600 करोड़ से लगेंगे दो दूध प्लांट, किसानों की होगी बल्ले-बल्ले

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 01:31 PM (IST)

    हरियाणा में रेवाड़ी और अंबाला में 300-300 करोड़ रुपये की लागत से दो नए दूध प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिनकी क्षमता पांच लाख लीटर प्रतिदिन होगी। वन हेल ...और पढ़ें

    कैप्शन: रेवाड़ी और अंबाला में 600 करोड़ से लगेंगे दो दूध प्लांट

    कैप्शन: रेवाड़ी और अंबाला में 600 करोड़ से लगेंगे दो दूध प्लांट


    HighLights

    1. रेवाड़ी और अंबाला में 600 करोड़ के दो नए दूध प्लांट।

    2. हिसार में पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र स्थापित होगा।

    3. आठ नई खाद्य प्रयोगशालाएं और मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां बनेंगी।

    बलवान करिवाल, चंडीगढ़। रेवाड़ी और अंबाला में 300-300 करोड़ की लागत से दो नए दूध प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इन दोनों प्लांट की पांच लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रोसेसिंग क्षमता होगी। पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य तीनों आपस में जुड़े हैं। किसी एक में परिवर्तन दूसरे पर गहरा असर डालता है। इसको देखते हुए बजट में वन हेल्थ पहल के तहत हिसार में हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र स्थापित किया जाएगा।

    इसके लिए बजट में 30 करोड़ निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश में सात नए पशु औषधालय खोले जाएंगे। वन हेल्थ के तहत पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों से बचाव व रोकथाम और पशुपालकों को प्रशिक्षण देने के लिए पांच करोड़ की लागत से हिसार में एक बहुउद्देश्यीय पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा।

    आठ करोड़ से 20 नई मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां स्थापित होंगी। पहले से संचालित 70 इकाइयों को मिलाने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक इकाई होगी। दुधारू पशुओं को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रदेश में 100 पशुओं तक की क्षमता वाले आधुनिक डेयरी फार्म स्थापित किए जाएंगे।

    आठ नई खाद्य प्रयोगशालाएं बनेंगी: खाद्य पदार्थों की उत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आठ नई व्यापक एकीकृत खाद्य प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। यह प्रयोगशालाएं हिसार, नारनौल, सिरसा, जींद, यमुनानगर, रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम में स्थापित होंगी। इनमें से दो प्रयोगशालाएं 24 करोड़ की लागत से वर्ष 2026-27 में स्थापित करने का लक्ष्य है। वहीं करनाल एग्रो माल में आठ करोड़ की लागत से एनएबीएल सर्टिफाइड दूध एवं खाद्य पदार्थ परीक्षण लैब स्थापित की जाएगी।

     

    खबरें और भी