विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में मनचलों के खिलाफ शुरू हुआ 'आपरेशन दुर्गा'

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Wed, 12 Apr 2017 06:38 PM (IST)

ह‍रियाणा में भी मनचलों और सड़क छाप रोमियो के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने उत्‍तर प्रदेश की तरह ऐसे तत्‍वों के खिलाफ 'आपरेशन दुर्गा' शुरू किया है।

हरियाणा में मनचलों के खिलाफ शुरू हुआ 'आपरेशन दुर्गा'
हरियाणा में मनचलों के खिलाफ शुरू हुआ 'आपरेशन दुर्गा'

जेएनएन, चंडीगढ़। अब हरियाणा में भी महिलाओं एवं युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले सड़क छाप रोमियो और मनचलों की खैर नहीं है। हरियाणा सरकार ने उत्‍तर प्रदेश के एंटी रोमियो अापरेशन की तरह यहां 'आपरेशन दुर्गा' चलाने का फैसला किया है। राज्‍यभर में यह अभियान आज से शुरू हो गया है। पहले दिन ही 70 मनचलों को पुलिस टीमों ने हिरासत में लिया।

हरियाणा सरकार ने यह फैसला राज्‍य में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्‍य से किया है। राज्‍य में आए दिन महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं हो रही हैं। सार्वजनिक स्‍थलों और स्‍कूल-कालेजों के बाहर छत्राऔं अौर महिलाआें को मनचलाें की हरकतों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढें: पत्नी ने फेसबुक देखी तो खुला राज, और भी तीन शादी कर चुका था शातिर युवक 

इसी के मद्देनजर सरकार ने ऐसे तत्‍वों के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश की तर्ज पर अभियान शुरू करने का फैसला किया है। यह घोषित कार्यक्रम नहीं है। जरूरत पडऩे पर इसे चलाया जाता रहेगा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में महिला पुलिस थाने खुले हुए हैं। लिहाजा आपरेशन दुर्गा अभियान की बागडोर महिला पुलिस के हाथ सौंपी गई है। महिला पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सीएम फ्लाइंग के विशेष दस्ते व पुरुष पुलिसकर्मियों को भी सहयोग के लिए लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: खुला राजः फेसबुक फ्रेंड जब मिलीं तो दोनों का पति निकला एक

बुधवार को सीएम फ्लाइंग दस्ते ने एकाएक प्रदेशभर में मनचलों और सड़क छाप रोमियो के खिलाफ यह मुहिम छेड़ दी। सीआइडी चीफ अनिल कुमार राव की देखरेख में सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड के आइजी राजेंद्र सिंह और एसपी धीरज सेतिया 'आपरेशन दुर्गा' की देखरेख कर रहे हैैं। राज्य भर में पुलिस विभाग की कुल 24 टीमें गठित की गई। इन टीमों में महिला पुलिसकर्मी ज्यादा शामिल हैैं।

बुधवार को राज्य भर में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस के अधिकतर जवान सिविल वर्दी में थे। इन टीमों ने प्रदेश भर से 70 से अधिक मनचलों को हिरासत में लिया। उन्हें महिला पुलिस थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। यमुनानगर समेत कई जिलों में खुद महिला पुलिस कर्मियों ने यह अभियान चलाया। कुछ युवक गैर वाजिब भी पकड़े गए, जिन्हें बाद में पूछताछ के बाद जाने दिया गया।