Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला के अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर की मौत कैसे हुई? जांच शुरू, 5 सदस्यीय कमेटी खोलेगी राज

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 03:34 PM (IST)

    पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में ड्यूटी पर एक नर्सिंग ऑफिसर की संदिग्ध मौत की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। पुलिस पोस्टमार्ट ...और पढ़ें

    नागरिक अस्पताल में ऑन ड्यूटी मृत मिली थी नर्सिंग ऑफिसर प्रीति।

    नागरिक अस्पताल में ऑन ड्यूटी मृत मिली थी नर्सिंग ऑफिसर प्रीति।

    HighLights

    1. पंचकूला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर की संदिग्ध मौत

    2. जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन

    3. आईसीयू में मिली एक्सपायर्ड दवाओं की भी जांच

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ऑन ड्यूटी नर्सिंग आफिसर प्रीति की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। तीन डॉक्टरों समेत पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में एक फारेंसिक एक्सपर्ट और एक लीगल एडवाइजर (एडीए) भी शामिल हैं।

    विशेष बात यह है कि घटना आईसीयू में होने के बावजूद जांच कमेटी में आईसीयू के किसी भी डॉक्टर या स्टाफ को शामिल नहीं किया गया है। प्रबंधन का मानना है कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब इस मामले में आईसीयू में तैनात डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

     पुलिस को अब तक मृतका के परिवार की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    सेक्टर-7 थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि फिलहाल मामले को आत्महत्या के रूप में देखा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई तय होगी। परिवार की ओर से बताया गया है कि नर्सिंग ऑफिसर को पेट दर्द की शिकायत रहती थी और रविवार को ड्यूटी पर आने से पहले भी वह अस्वस्थ थी।

    बैग में मिली थी एक्सपायर्ड दवाएं

    इस बीच, नर्सिंग आफिसर की मौत के बाद आईसीयू में दवाओं से भरा एक बैग मिला, जिसमें कई एक्सपायर्ड दवाएं पाई गईं। ये दवाइयां रैक में रखने के बजाय एक पालिथीन बैग में रखी गई थीं। इसे भी अब जांच के दायरे में शामिल कर लिया गया है। पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि मामले की पुलिस भी जांच कर रही है और अस्पताल प्रबंधन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी