Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Panchkula: आम चुनाव के पहले JJP की बैठक, दुष्यंत चौटाला बोले- जल्द हलका स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जाए

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 11:27 PM (IST)

    पंचकूला में आज जननायक जनता पार्टी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की। बैठक में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाने ...और पढ़ें

    दुष्यंत चौटाला ने पंचकूला में ली जेजेपी की बैठक, फोटो जागरण
    दुष्यंत चौटाला ने पंचकूला में ली जेजेपी की बैठक, फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। जननायक जनता पार्टी 20 अक्टूबर से लेकर 30 नवंबर तक प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाएगी। इस सवा महीने चलने वाले सदस्यता अभियान के जरिए जेजेपी ने पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पंचकूला में जेजेपी हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी ने सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, संगठन मजबूती, राजस्थान चुनाव, लोकसभा चुनाव तैयारी सहित कई विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

    15 नवंबर तक संगठन निर्माण के कार्य करेंगे पूरा

    बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी पदाधिकारी 15 नवंबर तक संगठन निर्माण के कार्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर तक सभी जिलों और 15 नवंबर तक सभी हलकों में संगठन का गठन हो जाना चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी की स्थापना के बाद जेजेपी तीसरी बार पुनर्गठन कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां मिलने से जेजेपी का संगठन मजबूत बना है।

    लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेजेपी ने अब तक सोनीपत, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सफल रैलियां की है। उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की रैली विधायक रामकरण काला के विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद में की जाएगी।

    पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

    डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीकर में हुई जेजेपी की सफल रैली के लिए पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीकर में ऐतिहासिक रैली करके यह दर्शाया है कि जेजेपी देश के किसी भी कोने में बड़ा आयोजन करने की क्षमता रखती है।

    खबरें और भी

    प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की जाएगी

    डिप्टी सीएम ने कहा कि जेजेपी राजस्थान में 25 से 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वहां जल्द प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उम्मीदवारों की चुनाव की तैयारी में मदद के लिए पार्टी पदाधिकारियों की वहां जिम्मेदारियां लगाई जाएगी।