पंचकूला में मार्केटिंग बोर्ड का अकाउंट अफसर गिरफ्तार, ACB ने 23 हजार रिश्वत लेते किया काबू
पंचकूला में हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के डिविजनल अकाउंटेंट ऑफिसर गुरदेव सिंह को एसीबी ने 23 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गुरदेव ...और पढ़ें

योजना बनाकर ट्रैप लगाया और अकाउंट अफसर को गिरफ्तार कर लिया।
HighLights
डिविजनल अकाउंट अफसर गुरदेव सिंह गिरफ्तार।
रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है।
एसीबी की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के डिविजनल अकाउंट ऑफिसर गुरदेव सिंह 23 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोचा।
गुरदेव सिंह एक मामले में काम करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया और गुरदेव सिंह को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। फिलहाल एसीबी द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।