विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: परनाला गांव में 90 लाख से सड़क और नाला निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:58 PM (GMT+05:30)

विधायक राजेश जून ने परनाला गांव में 90 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें 20 लाख की सड़क और 70 लाख का नाला निर्माण शामिल है।

परनाला गांव में सड़क और नाला निर्माण पर खर्च होंगे 90 लाख

परनाला गांव में सड़क और नाला निर्माण पर खर्च होंगे 90 लाख

HighLights

  1. परनाला गांव में 90 लाख के विकास कार्य शुरू।

  2. 20 लाख की सड़क, 70 लाख का नाला बनेगा।

  3. जलभराव और आवागमन की समस्या होगी दूर।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने परनाला गांव में 90 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का शुभारंभ किया। 20 लाख की लागत से परनाला से औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली फिरनी वाली सड़क का निर्माण तथा 70 लाख की लागत से जल निकासी के लिए नाले का निर्माण होगा।

विकास कार्य के शुभारंभ पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, गलियों और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इन विकास कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि एमआइई की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, वहीं नाले के निर्माण से गांव की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी। इससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

विधायक राजेश जून ने ग्रामीणों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कमी या लापरवाही दिखाई दे तो तुरंत उनके कार्यालय या सरकार के शिकायत पोर्टल पर इसकी सूचना दें, ताकि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे हो सकें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।