विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में दौड़ेगी पोड टैक्सी, सीएम नायब सैनी ने सुजुकी और ग्लाइडवेज के साथ की बैठक, शहरी परिवहन को मिलेगा नया आयाम

Published: Thu, 16 Apr 2026 11:00 AM (IST)

हरियाणा सरकार शहरी परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए पोड टैक्सी (ग्लाइडवेज) प्रणाली की संभावनाएं तलाश रही है। मुख्यमंत्री नायब ...और पढ़ें

हरियाणा सरकार शहरी परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए पोड टैक्सी (ग्लाइडवेज) प्रणाली की संभावनाएं तलाश रही है (फाइल फोटो)

हरियाणा सरकार शहरी परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए पोड टैक्सी (ग्लाइडवेज) प्रणाली की संभावनाएं तलाश रही है (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शहरी परिवहन को आधुनिक बनाने हेतु पोड टैक्सी की तलाश।

  2. मुख्यमंत्री ने सुजुकी, ग्लाइडवेज कंपनियों से की मुलाकात।

  3. ट्रैफिक कम करने, बेहतर सुविधा देने पर जोर।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, स्मार्ट और टिकाऊ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा तथा दूरदर्शी कदम उठाया है। शहरों में अत्याधुनिक पोड टैक्सी (ग्लाइडवेज) प्रणाली को लागू करने की संभावनाओं पर गंभीरता से मंथन शुरू हो गया है।

योजना सिरे चढ़ी तो प्रदेश में स्मार्ट मोबिलिटी का नया युग शुरू होने की उम्मीद है। जापान की प्रतिष्ठित कंपनी सुजुकी मोटर कारपोरेशन तथा अमेरिका की ग्लाइडवेज कंपनी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रदेश सरकार और जापानी कंपनियों के बीच ग्लाइडवेज ट्रांजिट प्रोजेक्ट को लेकर संभावित साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचा विकसित करने और नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में पोड टैक्सी सेवा शुरू करने की व्यवहार्यता, संभावित कारिडोर एवं रूट प्लानिंग, परियोजना के लिए निवेश माडल, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) की संभावनाओं पर चर्चा की गई। परियोजना के माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था में आने वाले व्यापक बदलावों और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी आकलन किया गया।