Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक पुरुस्कार, गणतंत्र दिवस पर मिलेगा सम्मान; देखें और कौन हैं लिस्ट में शामिल

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 01:25 PM (IST)

    President Police Medal two Haryana Police Officers गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के दो आईपीएस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम ...और पढ़ें

    हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक पुरुस्कार
    हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक पुरुस्कार

    HighLights

    1. आइजी संजय कुमार और राजेंद्र कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक
    2. डीएसपी प्रदीप कुमार को वीरता पुरस्कार, छह अन्य को पुलिस पदक
    3. गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana News: गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के दो आईपीएस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी को वीरता पुरस्कार तथा छह अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

    संंजय कुमार और राजेंद्र कुमार को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

    पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) संजय कुमार तथा दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी रेंज में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

    डीएसपी प्रदीप कुमार को मिलेगा वीरता पुरुस्कार

    हरियाणा पुलिस अकादमी के डीएसपी प्रदीप कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में स्टेट क्राइम ब्यूरो के निरीक्षक राजेंद्र, उप निरीक्षक सीआइडी गुनपाल सिंह, उप निरीक्षक पीटीसी सुनारिया रविंद्र, सहायक उप निरीक्षक अंबाला कविता देवी, सहायक उप निरीक्षक सीआइडी नरेंद्र कुमार तथा सहायक उप निरीक्षक पंचकूला विजेंद्र सिंह शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: कर्तव्यपथ पर दिखेगा हिंदुस्तान का हौसला, हरियाणा के इन नायकों की खूब होगी वाह-वाही, PM भी हुए थे मुरीद

    पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने दी बधाई 

    पदक विजेता अधिकारियों और जवानों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें दानवीर कर्ण की धरती करनाल पर आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, CM मनोहर ने शान से लहराया तिरंगा; गणतंत्र दिवस पर दिया ये खास तोहफा