Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा से राज्यसभा जाने वाली 6वीं महिला होंगी रेखा शर्मा, पढ़ें पहली 5 महिलाओं के नाम

    Updated: Tue, 10 Dec 2024 07:10 PM (IST)

    रेखा शर्मा (Rekha Sharma) हरियाणा से राज्यसभा जाने वाली छठी महिला हैं। रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। रेखा शर्मा ( ...और पढ़ें

    हरियाणा से राज्यसभा जाने वाली रेखा शर्मा छठी महिला होंगी। फाइल फोटो
    हरियाणा से राज्यसभा जाने वाली रेखा शर्मा छठी महिला होंगी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. रेखा शर्मा से पहले हरियाणा से 5 महिलाएं जा चुकी हैं राज्यसभा
    2. कांग्रेस से सिर्फ एक महिला पहुंची राज्यसभा
    3. शर्मा के बाद भाजपा से राज्यसभा जाने वाली महिलाओं की संख्या होगी तीन

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति के इतिहास में राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन रेखा शर्मा छठी ऐसी महिला हैं, जो यहां से राज्यसभा चुनकर जाने वाली हैं। रेखा शर्मा से पहले पांच महिलाएं हरियाणा से राज्यसभा में पहुंच चुकी हैं।

    जनता दल-इनेलो तथा भाजपा ने दो-दो महिलाओं को राज्यसभा भेजा है, जबकि कांग्रेस ने एक महिला को राज्यसभा भेजा है। रेखा शर्मा के राज्यसभा पहुंचने के बाद भाजपा के खाते में तीन महिलाओं को यह सम्मान देने का श्रेय जुड़ जाएगा।

    एक अगस्त 2028 तक होगा कार्यकाल

    हरियाणा की 15वीं विधानसभा में पानीपत जिले के इसराना हलके से चुनाव जीतने के बाद कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा की सीट से इस्तीफा दे दिया है। उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा दलित नेता के स्थान पर किसी दलित को ही राज्यसभा भेजेगी, लेकिन पार्टी ने इसे ब्राह्मण महिला कोटे में बदलकर ब्राह्मणों व महिलाओं का भरोसा जीतने का काम किया है।

    यह भी पढ़ें- Rekha Sharma Profile: कौन हैं रेखा शर्मा? हरियाणा से भाजपा के टिकट पर जाएंगी राज्यसभा

    रेखा शर्मा का हरियाणा से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल पूरे छह वर्ष नहीं बल्कि करीब साढ़े तीन वर्ष अर्थात एक अगस्त 2028 तक होगा, क्योंकि जून 2022 में इस राज्यसभा सीट के लिए निर्वाचित हुए कृष्ण लाल पंवार का राज्यसभा का कार्यकाल इसी तारीख तक ही था। इसलिए पंवार की शेष राज्यसभा अवधि के लिए ही यह उपचुनाव कराया जा रहा है।

    खबरें और भी

    हरियाणा से भाजपा ने सर्वप्रथम सुषमा स्वराज को भेजा था राज्यसभा

    हरियाणा में सर्वप्रथम अप्रैल 1990 में भाजपा ने सुषमा स्वराज और जनता दल (एस), जो कि देवीलाल-ओपी चौटाला की पार्टी का तत्कालीन नाम था, उससे विद्या बेनीवाल राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। दोनों पूरे छह वर्ष अर्थात अप्रैल 1996 तक राज्यसभा सदस्य रहीं।

    उनके बाद अप्रैल 2002 में इनेलो से सुमित्रा महाजन हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई, हालांकि जनवरी 2007 में मृत्यु के कारण वह अपना छह वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई थी। अप्रैल 2014 में कांग्रेस से कुमारी सैलजा हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं एवं पूरे छह वर्ष अप्रैल 2020 तक राज्यसभा सदस्य रहीं।

    किरण चौधरी को कांग्रेस ने भेजा था राज्यसभा

    इसी वर्ष जून 2024 को सैलजा वर्तमान 18वीं लोकसभा में सिरसा लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुई। इसी वर्ष जून में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी चार माह पूर्व अगस्त 2024 को हरियाणा से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में निर्वाचित हुई थी एवं उनका कार्यकाल नौ अप्रैल 2026 तक है।

    पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार के अनुसार रोहतक लोकसभा सीट से इस वर्ष जून में निर्वाचित हुए लोकसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, जिनके सांसद बनने से उपरोक्त राज्यसभा सीट रिक्त हुई थी, उसका कार्यकाल इसी तारीख तक ही था।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा राज्यसभा उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी रेखा शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ