विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में तीन IAS अधिकारियों के तबादले, सतबीर सिंह बने रोहतक के नए डीसी

Updated: Thu, 20 Aug 2026 07:14 PM (GMT+05:30)

हरियाणा सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सतबीर सिंह को रोहतक का उपायुक्त बनाया गया है।

सतबीर सिंह बने रोहतक के उपायुक्त।

सतबीर सिंह बने रोहतक के उपायुक्त।

HighLights

  1. सतबीर सिंह को रोहतक का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया

  2. मनोज कुमार को आयुष्मान भारत-हरियाणा का सीईओ अतिरिक्त प्रभार

  3. प्रतिमा चौधरी को बाल अधिकार संरक्षण आयोग सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के सीईओ सतबीर सिंह को रोहतक का उपायुक्त लगाया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त तथा हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार को आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव तथा हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक प्रतिमा चौधरी को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में बड़ा फेरबदल: 24 IPS समेत 29 अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के बदले कप्तान; किसे मिली कहां तैनाती?