Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में बने 89 परीक्षा केंद्र, 24 मई को होगा प्रीलिम्स

    Updated: Fri, 08 May 2026 03:21 PM (IST)

    संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 24 मई को होने वाली परीक्षा क ...और पढ़ें

    संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में बनेंगे केंद्र।

    संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में बनेंगे केंद्र।

    HighLights

    1. गुरुग्राम और फरीदाबाद में सिविल सेवा परीक्षा केंद्र

    2. मुख्य सचिव ने नकल रहित परीक्षा के दिए निर्देश

    3. सुरक्षा, यातायात, बिजली आपूर्ति के पुख्ता प्रबंध

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में केंद्र बनाए गए हैं। 24 मई को फरीदाबाद में 37 और गुरुग्राम में 52 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को गुरुग्राम और फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त, उपायुक्त तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में कहा कि नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करें।

    इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर रखा जाए।

    पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति, सुगम परिवहन सुविधाएं और प्रभावी भीड़ प्रबंधन के लिए समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने तथा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए।

    मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता, ईमानदारी और पेशेवर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।