Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा के नए चीफ सेक्रेटरी बने विवेक जोशी, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 06:57 PM (IST)

    हरियाणा सरकार में विवेक जोशी (Vivek Joshi) को नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। भारत सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कैबिनेट ...और पढ़ें

    विवेक जोशी होंगे हरियाणा के नए मुख्य सचिव (File Photo)
    विवेक जोशी होंगे हरियाणा के नए मुख्य सचिव (File Photo)

    HighLights

    1. केंद्र से लौटे सीनियर आइएएस विवेक जोशी
    2. मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्टूबर को हो जाएंगे सेवानिवृत्त
    3. केंद्र सरकार में अहम पदों पर काम कर चुके जोशी मोदी की गुड बुक में

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की एंट्री होने वाली है। केंद्र सरकार ने हरियाणा काडर के 1989 बैच के सीनियर आइएएस अधिकारी डॉ. विवेक जोशी को केंद्र से स्टेट काडर में भेजने की स्वीकृति दे दी है। शनिवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री नायब सैनी की मुलाकात के तुरंत बाद विवेक जोशी को उनके पुराने काडर में वापस भेजने के आदेश जारी हो गए।

    जोशी हरियाणा के नए मुख्य सचिव होंगे जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे डॉ. टीवीएसएन प्रसाद की जगह लेंगे। लंबे समय से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे विवेक जोशी केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी उठाने के बाद वर्तमान में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

    एसबीआई बोर्ड के भी सदस्य रहे विवेक

    प्रदेश सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए कैबिनेट की नियुक्ति समिति की सचिव मीनाक्षी सक्सेना की ओर से उन्हें वापस हरियाणा भेजने के आदेश जारी कर दिए गए। इससे पहले चार साल तक केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के रूप में कार्य किया।

    इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक और देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं। कपड़ा मंत्रालय (2001-2006) में निदेशक के रूप में काम किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुड बुक में शामिल जोशी हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।

    खबरें और भी

    हरियाणा के विभिन्न जिलों में उपायुक्त रहने के साथ ही निगरानी और समन्वय के प्रमुख सचिव तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में काम कर चुके जोशी 2014-2017 में केंद्रीय वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे हैं।

    तब वह सार्वजनिक खरीद नीति तैयार करने में सरकार को सलाह दिया किया करते थे। इससे पहले केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (2010-2014) में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है। उन्होंने बाल अधिकार और बाल संरक्षण के क्षेत्र में काफी काम किया।-

    स्विट्जरलैंड से की अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र में पीएचडी

    डॉ. विवेक जोशी का गृह राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां 21 मई 1966 को उनका जन्म हुआ । स्विट्जरलैंड के ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट जिनेवा से अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। जोशी ने प्रोफेसर रिचर्ड बाल्डविन के मार्गदर्शन में डाक्टरेट की पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा रुड़की विश्वविद्यालय से 1987 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई की। नई दिल्ली से इंटरनेशनल बिजनेस में पोस्ट ग्रेजुएशन की है।