Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: विधानसभा चुनाव का एलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू, पढ़ें किन-किन चीजों पर कब रहेगा प्रतिबंध

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 05:41 PM (IST)

    चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के तारीखों का एलान कर दिया है। इस बार हरियाणा में केवल एक चरण में मतदान ...और पढ़ें

    हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू।
    हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू।

    HighLights

    1. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के तारीखों का एलान
    2. चुनाव की तारीखों के साथ आचार संहिता भी लागू
    3. एक अक्टूबर को हरियाणा में डाले जाएंगे वोट

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Election 2024) का एलान हो गया है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसकी जानकारी दी। चुनाव आयोग हरियाणा में इस बार एक ही चरण में मतदान कराएगा। यानी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।

    चुनाव की तारीखों का एलान होते ही हरियाणा में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। आखिर आदर्श चुनाव आचार संहिता क्या है और इसे क्यों लागू किया जाता है। आइए जानते हैं।

    क्या है आदर्श चुनाव आचार संहिता?

    जब भी किसी राज्य या फिर देश में चुनाव का आयोजन होता है, तो वहां चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया जाता है। आचार संहिता लागू करने का उद्देश्य निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना होता है। यह चुनाव की तारीखों के एलान होने के साथ ही लागू कर दिया जाता है और चुनाव समाप्त होने तक जारी रहता है।

    आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों को चुनाव समाप्त होने तक सभी राजनीतिक पार्टियों को पालन करना होता है। यदि कोई व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल या उसके प्रत्याशी इसके नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो आयोग उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव का एलान, एक अक्टूबर को मतदान और चार को परिणाम, आचार संहिता लागू

    आचार संहिता के प्रमुख नियम

    • चुनाव की घोषणा के बाद कोई भी राजनीतिक पार्टी सरकारी योजनाएं, लोकार्पण, शिलान्यास या भूमि पूजन नहीं कर सकती है।
    • आदर्श आचार संहिता के नियम के अनुसार कोई भी प्रत्याशी सरकारी बंगले, सरकारी गाड़ी या सरकारी विमान का इस्तेमाल चुनाव प्रसार के लिए नहीं कर सकता है।
    • किसी भी राजनीतिक पार्टी को चुनावी रैली या जुलूस के लिए पुलिस की अनुमति लेना अनिवार्य होता है।
    • नियमों के अनुसार कोई भी राजनीतिक पार्टी जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मांग सकती है।
    • प्रचार-प्रसार के दौरान किसी भी व्यक्ति के प्रॉपर्टी पर उसके अनुमति के बिना झंडा, बैनर और पोस्टर नहीं लगाया जा सकता है।
    • आदर्श आचार संहिता के नियमों के अनुसार चुनाव के दौरान शराब और रुपये नहीं बांटा जा सकता है। वहीं, मतदान के दिन शराब की दुकान बंद रखना अनिवार्य होता है।
    • कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट डालने के लिए किसी को भी डरा या धमकी नहीं दे सकते हैं।
    • मतदान शिविर में किसी भी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी की प्रचार सामाग्री नहीं होनी चाहिए।
    • मतदान केंद्र तक पहुंचाने में कोई भी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी अपने वाहन की सुविधा नहीं दे सकता है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: हरियाणा में एक अक्टूबर को वोटिंग, भूपेंद्र हुड्डा-मनोहर लाल समेत कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें किसने क्या कहा

    खबरें और भी