Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बादशाह के नए गाने पर इतना विवाद क्यों, क्या होता है 'टटीरी' का मतलब? हरियाणा से है गहरा कनेक्शन

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 11:49 AM (IST)

    बॉलीवुड रैपर बादशाह का फोक गीत 'टटीरी' विवादों में है। गाने में स्कूल वर्दी में लड़कियों के साथ अनुचित शब्दों और हरियाणा रोडवेज के प्रतीकों के अनाधिकृ ...और पढ़ें

    कैप्शन: बादशाह के नए गाने पर 'टटीरी'  पर हो रहा जमकर विवाद (सोशल मीडिया)

    कैप्शन: बादशाह के नए गाने पर 'टटीरी' पर हो रहा जमकर विवाद (सोशल मीडिया)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, पंचकूला। फोक गीत 'टटीरी' पर बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह का फोक सॉन्ग विवादों में घिर गया है। गाने के कुछ शब्दों और दृश्यों को आपत्तिजनक बताते हुए पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइवर क्राइम थाने, जींद व नरवाना थाना में केस दर्ज हुए हैं।

    शिकायत में आरोप है कि गीत में स्कूल वर्दी में दिखाई गई लड़कियों के साथ अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है। उधर, पानीपत की नारी तू नारायणी उत्थान समिति और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन की शिकायत पर हरियाणा राज्य महिला ने भी संज्ञान लेते हुए बादशाह को 13 मार्च को पानीपत में मौजूद होकर अपना पक्ष रखने के लिए समन जारी किया है।

    क्या है टटीरी का अर्थ?

    टटीरी एक पक्षी है, जिसे टटिहरी भी कहा जाता है। यह प्रायः खुले मैदान में जमीन पर ही अपने अंडे देती है। हरियाणा की लोक परंपरा में टटिहरी का विशेष स्थान है और इस पर अनेक लोकगीत प्रचलित है। विशेष रूप से महिलाएं अपनी इच्छाओं और भावनाओं को टटिहरी के प्रतीक के माध्यम से गीतों में व्यक्त करती है। लोकगीत की एक पंक्ति इस प्रकार प्रचलित है- "जै री टटिरी, मेरा री ब्याह हो ज्या, तेरी री सोने की चौच घड़वा हूं।" टटिहरी से जुड़ा एक प्रसंग महाभारत काल से भी संबंधित माना जाता है।

    मान्यता है कि महाभारत युद्ध के दौरान रणभूमि में रखे टटिहरी के अंडों की रक्षा स्वयं भगवान ने की थी। इसी कारण लोकविश्वास है कि टटिहरी मनोकामनाओं को सीधे भगवान तक पहुंचाने वाली प्रतीकात्मक पक्षी मानी जाती है। हरियाणवी लोकगीतों में इसकी इसी धार्मिक और सास्कृतिक मान्यता के कारण विशेष महता रही है।

    खबरें और भी

    रैपर बादशाह के गीत 'टटीरी' में स्वर देने वाली कैथल की सिमरन जागलान भी पहले पारंपरिक रूप में यह लोकगीत गा चुकी हैं। बादशाह की टीम ने उनसे संपर्क कर इसी हरियाणवी लोकधुन में रैप शैली जोड़ी। एक मार्च को जारी हुए गीत को यूट्यूब पर 20 लाख बार देखा जा चुका है।

    रोडवेज बस दिखाने पर विभाग ने कराया केस दर्ज, कहा-कोई अनुमति नहीं ली

    उधर, हरियाणा राज्य परिवहन जींद के महाप्रबंधक की ओर से पुलिस को भेजे पत्र में कहा गया है कि 'टटीरी' गीत के वीडियो में हरियाणा रोडवेज की बस और विभाग से जुड़े प्रतीकों का उपयोग बिना अनुमति दिखाया गया है। विभाग का कहना है कि इसके लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई। वहीं आपत्तिजनक कंटेंट के कारण रोडवेज की छवि को भी नुकसान हुआ है।