Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बजरंग पूनिया को पार्टी में शामिल होते ही हाईकमान से मिला तोहफा, अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 10:08 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच (Haryana Election 2024) पहलवान बजरंग पूनिया ने आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें अखिल ...और पढ़ें

    पहलवान बजरंग पूनिया बनाए गए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के वर्किंग चेयरमैन
    पहलवान बजरंग पूनिया बनाए गए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के वर्किंग चेयरमैन

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपना सियासी सफर शुरू कर दिया।

    अब पार्टी ने बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन घोषित किया है। बता दें कि दोनों ही पहलवानों ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी ज्वाइन कर ली थी।

    दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने से पहले पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की थी। इसके बाद खरगे ने दोनों के साथ तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था- चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! साथ ही लिखा हमें आप पर गर्व है।

    कांग्रेस ज्वाइन करते समय क्या बोले पूनिया?

    बजरंग पूनिया ने कहा कि हम कांग्रेस के सभी नेताओं का धन्यवाद करेंगे, जो हमारे साथ मुश्किल घड़ी में खड़े रहें। भाजपा आईटी सेल ने कहा कि इनका मकसद राजनीति करना था, हमने तो उन्हें (भाजपा) पत्र भेजा था।

    हमने भाजपा की सभी महिला सांसद के घर पर पत्र भेजा था, तब भी वे महिला खिलाड़ियों के साथ खड़ी नहीं हुई। कांग्रेस बिना बताएं वहां आई और साथ दिया। जैसे हमने कुश्ती में जी-तोड़ मेहनत की है ठीक वैसे ही हम पार्टी में रहकर मेहनत करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। हम मजबूती से लड़ेंगे।

    ये भी पढ़ें: Haryana Election 2024: 'जैसे खेल के लिए काम किया वैसे ही जनता के लिए करेंगे', कांग्रेस ज्वाइन करने पर बोलीं विनेश फोगाट

    खबरें और भी