Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला में युवक की बेरहमी से हत्या, कार में अगवाकर चाकू से गोदा, सड़क पर फेंककर फरार

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 12:46 PM (GMT+05:30)

    पंचकूला में 22 वर्षीय मोहित की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो युवकों ने उसे गाड़ी में अगवा कर चाकू से गोदा और सड़क पर फेंककर फरार हो गए; पुलिस जांच कर र ...और पढ़ें

    दो युवकों ने चाकुओं से किए वार, युवक को उतारा मौत के घाट।

    दो युवकों ने चाकुओं से किए वार, युवक को उतारा मौत के घाट।

    HighLights

    1. वारदात इंदिरा काॅलोनी और बुढ़नपुर इलाके में हुई।

    2. सोमवार रात 10 बजे वारदात को दिया अंजाम।

    3. पुलिस ने एक को हिरासत में लिया, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में युवक की हत्या हुई है। 22 वर्षीय मोहित को दो युवकों ने जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया और चाकू से उसपर कई वार किए। इसके बाद उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई। यह वारदात इंदिरा काॅलोनी और बुढ़नपुर इलाके में सोमवार देर रात की है।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोहित के भाई दीपक ने बताया कि उन्हें रात लगभग 10 बजे घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।

    पुलिस ने दीपक के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।