पानीपत में विदेश भेजने के नाम पर 54 लाख से अधिक की ठगी, चौथा आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 54.75 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के चौथे आरोपित राहुल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ लुकआउट न ...और पढ़ें

विदेश भेजने के नाम पर 54.75 लाख की ठगी में शामिल आरोपित दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार।
HighLights
विदेश भेजने के नाम पर 54.75 लाख की ठगी
चौथा आरोपित राहुल दिल्ली एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार
पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जागरण संवाददाता, पानीपत। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 54.75 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के चौथे आरोपित राहुल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करवाया था। उसे डिलीवरी रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार कर पानीपत लाया गया है।
उरलाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि पुलिस ने आरोपित राहुल का लुकआउट नोटिस जारी करवाया था। आरोपित राहुल वीरवार को विदेश जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गया तो इमीग्रेशन विभाग ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस आरोपित राहुल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर पानीपत लेकर आई। पूछताछ में आरोपित ने पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपितों बंटी, विकास चंद्र हैल्दर, चंचल राय समेत अन्य आरोपितों के साथ मिलकर अहर निवासी धर्मबीर के भाई को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी को अंजाम देने की बात को स्वीकार की है।
पुलिस ने वीरवार को आरोपित राहुल को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की गई। रिमांड के दौरान पूछताछ करने के साथ ही आरोपित के कब्जे से ठगी गई नकदी में से बचे पांच हजार रुपये बरामद शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपित को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।