विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana और Uttar Pradesh के किसानों में खूनी संघर्ष, वकील को लगे छर्रे, सात गंभीर

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Tue, 26 May 2020 09:39 AM (IST)

हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश के किसानों के बीच टकराव खूनी विवाद में बदल गया। देखते ही देखते गोलियां चल गईं। ...और पढ़ें

Haryana और Uttar Pradesh के किसानों में खूनी संघर्ष, वकील को लगे छर्रे, सात गंभीर
Haryana और Uttar Pradesh के किसानों में खूनी संघर्ष, वकील को लगे छर्रे, सात गंभीर

पानीपत, जेएनएन। यमुना नदी के किनारे लगते क्षेत्र को लेकर हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश के लोगों में लगातार टकराव की स्थिति बनी है। खेतों पर कब्‍जे को लेकर एक बार फ‍िर नदी के साथ लगते दोनों राज्‍यों के गांव के लोग आमने सामने हो गए। विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। फायरिंग और धारदार हथियारों के बीच लोगों को गंभीर चोटें आईं। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से पांच को तो पीजीआई रेफर करना पड़ा।  

सनौली के पास यमुना पार स्थित खेतों पर कब्जे को लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच सोमवार को टकराव हो गया। खेतों में काम कर रहे गांव नन्हेड़ा के किसानों पर उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव गढ़ी रामकौर के किसानों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। तमंचे से फायरिंग की गई। गोली चलने से एक एडवोकेट को छर्रे लगे हैं। छह और किसान घायल हुए हैं।

सनौली ब्लॉक स्थित नन्हेड़ा गांव के किसानों की करीब 28-30 एकड़ जमीन यमुना पार (उप्र. की सीमा में) है। सोमवार को एडवोकेट अशोक रावल, शिवचरण, संसार, आजाद, रोशन, महिपाल, सतीश, मांगेराम और रकम सिंह खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान गढ़ी रामकौर निवासी 35-40 लोग आए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों में से एक ने तमंचे से फायर किया।

कई छर्रे लगने से अशोक घायल हो गया। पांच अन्य किसान भी घायल हुए हैं। हमलावरों को अधिक आक्रामक देख किसानों ने भागकर जान बचाई। सभी को पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अशोक सहित पांच को पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। 

बाकी घायल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घायल किसानों का आरोप है कि गत वर्ष भी उन पर हमला किया गया था। सनौली थाना में मुकदमा दर्ज है। 

पटवारी के साथ मौके का निरीक्षण किया जाएगा। देखना होगा कि विवादित भूमि किसके नाम पर है। भूमि नन्हेड़ा गांव के किसानों की है तो हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सनौली, पानीपत

यह भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र, करनाल और जींद में एक-एक कोरोना पॉजिटिव


 


यह भी पढ़ें: Lockdown 4.0 में ढील, सातों दिन खोल सकेंगे ढाबे और मिठाई की दुकानें


 

यह भी पढ़ें : गर्मी से राहत पाने के लिए कर डाला दोस्त का कत्ल, मौत से बेखबर सो गया शव के पास

 

 

यह भी पढ़ें : रेड अलर्ट, दो दिन भीषण गर्मी, 29 से मिल सकती है राहत

 

 

यह भी पढ़ें : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, धमाका, श्रमिक की मौत, 10 साल का बच्‍चा झुलसा

 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।