विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भेज लेन दे लीगल नोटिस, फिर देखता हूं...', भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार

Published: Thu, 20 Aug 2026 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2026 08:48 AM (IST)

अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा के लीगल नोटिस भेजने की धमकी पर कहा कि भेज लेने दो, फिर देखता हूं।

अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को दिया जवाब।

अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को दिया जवाब।

HighLights

  1. अभय चौटाला ने हुड्डा के लीगल नोटिस पर दी चुनौती

  2. भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना

  3. कार्यकर्ताओं को नूंह में सम्मान दिवस के लिए किया प्रेरित

संवाद सहयोगी, इसराना (पानीपत)। इनेलो प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से लीगल नोटिस भेजने की बात पर वीरवार को जवाब दिया। अभय चौटाला ने कहा कि भेज लेन दे हुड्डा ने लीगल नोटिस, फिर हुड्डा को देखता हूं।

इसी दौरान भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आए दिन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत हो रही हैं।

अभय चौटाला वीरवार को निहाल गार्डन में वीरवार को जनसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 27 सितंबर को नूंह में होने वाले ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई।

चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। भ्रष्टाचार, लूटपाट और डकैती की घटनाओं से लोग परेशान हैं। चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का शासनकाल भी भ्रष्टाचारियों का था।

इस अवसर पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी, हलका अध्यक्ष राजेंद्र जागलान, भूपेंद्र सिंह बांध, सुनीता शर्मा, जयभगवान फौजी, सुरेश जागलान, भूपेंद्र जागलान और उमेद पाथरी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अभय चौटाला के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे भूपेंद्र हुड्डा, कहा- कोर्ट में घसीटूंगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।