Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Panipat: बड़ौली मोड के पास हुआ हादसा, थ्री व्हीलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

    By Ram kumarEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 12:23 PM (GMT+05:30)

    पानीपत जीटी रोड पर बड़ौली मोड (Panipat Road Accident) के पास थ्री व्हीलर की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर ...और पढ़ें

    थ्री व्हीलर की टक्कर से बड़ौली निवासी अधेड़ की मौत, भतीजे ने दर्ज कराया केस। प्रतीकात्मक फोटो
    थ्री व्हीलर की टक्कर से बड़ौली निवासी अधेड़ की मौत, भतीजे ने दर्ज कराया केस। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पानीपत में बड़ौली मोड के पास हुआ हादसा
    2. थ्री व्हीलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
    3. पुलिस ने शिकायत के बाद किया केस दर्ज

    जागरण संवाददाता, पानीपत। जीटी रोड पर बड़ौली मोड के पास थ्री व्हीलर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों की एकत्र भतीजा दलबीर मौके पर पहुंचा तो पता चला।

    दलबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव बडौली का रहने वाला है। मेहनत मजदूरी का काम करता है। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे बड़ौली मोड जीटी रोड पर मेरा ताऊ कर्मा पड़ा मिला।

    राहगीरों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

    जिसके सिर से खून निकला हुआ है। जिस पर वो तुरंत वहां पहुंचा तो लोगों की भीड़ एकत्र हुई। लोगों ने बताया कि एक थ्री व्हीलर चालक एक्सीडेंट करके भाग गया है। उसने राहगीरों की मदद से व्हीकल का इंतजाम करके ताऊ को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime: 390 लड़कियों का बयान... प्रिंसिपल ने 142 नाबालिगों के साथ किया यौन उत्पीड़न; आरोपी गिरफ्तार

    डॉक्टर ने किया मृत घोषित

    जहां से डाक्टर ने रेफर कर दिया। जिस पर वो ताऊ को पानीपत के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

    दलबीर का कहना है कि थ्री व्हीलर चालक की लापरवाही के चलते हादसे में आई चोटों के कारण उसके ताऊ की मौत हुई है। आरोपित का पता लगा सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, सदर थाना पुलिस (Haryana Police) ने अज्ञात थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bahadurgarh News: हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट से भारी मात्रा में तेल चोरी, गिरोह का हुआ भंडाफोड़, डीजल-पेट्रोल बरामद; एक गिरफ्तार