Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भतीजी को कर रहा था अश्लील इशारे, चाचा ने रोका तो आरोपी ने घोंपा चाकू; अस्पताल में भर्ती

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:19 PM (IST)

    पानीपत के समालखा में एक नाबालिग छात्र ने किशोरी को अश्लील इशारे करने से रोकने पर उसके चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। घायल चाचा का निजी अस्पताल में इलाज ...और पढ़ें

    भतीजी को अश्लील इशारे करने से रोका तो आरोपित ने चाचा को चाकू घोंपा।

    भतीजी को अश्लील इशारे करने से रोका तो आरोपित ने चाचा को चाकू घोंपा।

    HighLights

    1. नाबालिग छात्र ने किशोरी को अश्लील इशारे किए

    2. रोकने पर छात्र ने किशोरी के चाचा पर चाकू से हमला किया

    3. घायल चाचा का निजी अस्पताल में उपचार जारी, केस दर्ज

    जागरण संवाददाता, समालखा (पानीपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अश्लील इशारे करने से रोकने पर आरोपित छात्र ने किशोरी के चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं में छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। लड़का गांव के स्कूल में 12वीं का छात्र है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने कहा कि शनिवार की रात उसकी 14 वर्षीय बेटी अपने घर में बैठी थी।

    इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक छात्र गली में खड़ा होकर उसकी बेटी की ओर अश्लील इशारे कर रहा था। जब उसने आरोपित छात्र को ऐसा करने से रोका तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान शिकायतकर्ता का भाई मौके पर पहुंच गया।

    उसने भी आरोपित को समझाने का प्रयास किया और ऐसा करने से बाज आने को कहा। इस पर आरोपित छात्र ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर किशोरी के चाचा के पेट में वार कर दिया। बचाव के दौरान उसके शरीर के दूसरे हिस्से पर भी चाकू लगा। डायल-112 पर सूचना दी गई। घायल को पहले एसडीएच, लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई, खानपुर रेफर कर दिया।

    अभी शहर के एक निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।वहीं, जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि लड़की और आरोपित नाबालिग हैं। आरोपित छात्र के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    खबरें और भी