विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में बिजली कर्मचारियों पर हमले का मामला, 14 दिन बाद भी कार्रवाई न होने से स्टाफ में भारी रोष

Published: Tue, 04 Aug 2026 12:52 PM (IST)

पानीपत में सरकारी ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मचारियों पर हुए हमले और बाइक जलाने के मामले में 14 दिन बाद भी कार्रवाई न होने से विभाग में भारी रोष है।

पानीपत में बिजली कर्मचारियों पर हमले का मामला (प्रतीकात्मक फोटो)

पानीपत में बिजली कर्मचारियों पर हमले का मामला (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बिजली कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला हुआ।

  2. एफआईआर दर्ज होने के 14 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं।

  3. पानीपत बिजली विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों में भारी रोष।

जागरण संवाददाता, पानीपत। सरकारी ड्यूटी के दौरान बिजली निगम के कर्मचारियों पर कथित रूप से जानलेवा हमला, मारपीट और उनकी बाइकों को आग लगाने के मामले में केस दर्ज होने के 14 दिन भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष पनप रहा है।

थाना ओल्ड इंडस्ट्रियल में एक नामजद आरोपित समेत कई के खिलाफ 21 जुलाई को केस दर्ज हुआ था। शिकायत के अनुसार बिजली कर्मचारी कुलदीप और अमित कुमार 20 जुलाई की रात सिंहपुरा एपी फीडर पर बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायत की जांच के लिए थे।

आरोप है कि वे जैसे ही काबड़ी स्थित एक डेरे के पास पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी और उनके साथ मारपीट की थी।

पानीपत के बिजली निगम एक्सईएन आदित्य कुंडू ने कहा कि बिजली कर्मचारियों के साथ आए दिन कहीं न कहीं पर अप्रिय घटनाएं हो रही हैं। कई जगहों पर तो हाथापाई तक की नौबत आ रही है। ऐसे में हमारे कर्मचारी कैसे काम कर पाएंगे। पुलिस विभाग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।