विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बढ़ी भाजपा की मुश्किल, अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही पानीपत जिला परिषद चेयरपर्सन ने दिया इस्तीफा

Published: Wed, 06 Mar 2024 04:33 PM (IST)

Panipat News पानीपत में अविश्वास प्रस्ताव के बीच भाजपा की जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बढ़ी भाजपा की मुश्किल
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बढ़ी भाजपा की मुश्किल

HighLights

  1. भाजपा की जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है
  2. ज्योति ने बताया कि वह पांच मार्च को पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं

जेएनएन, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में अविश्वास प्रस्ताव के बीच भाजपा की जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा के पानीपत में जिला परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक आयोजित होनी थी। बैठक के लिए सभी पार्षद रवाना हुए। लेकिन इसी बीच पानीपत जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने इस्तीफा दे दिया।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

इस बीच सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस द्वारा पार्षदों के अलावा किसी को भी फर्स्ट फ्लोर पर आने की अनुमति नहीं दी जा रही। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पार्षदों के भी मोबाइल फोन बाहर रखवा लिए। वहीं, बैठक के समय हंगामे के आसार भी रहे। चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि वह अपने ही खिलाफ वोट करेंगी। उन्होंने बताया कि वह पांच मार्च को पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। ज्योति ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे फोन कर इस्तीफा देने के लिए पहले ही कह दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।