Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: पानीपत में इस दिन आयोजित होगा श्रीराम शोभायात्रा, सीएम मनोहर लाल और गायक कैलाश खेर भी होंगे शामिल

    By Raj Singh Pal Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 03:39 PM (IST)

    Panipat Shri Ram Shobha Yatra अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के स्वरूप की शोभायात्रा में शामिल होने 21 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सूफी गायक क ...और पढ़ें

    Shri Ram Shobha Yatra: में शामिल होंगे सीएम मनोहर और गायक कैलाश खेर।
    Shri Ram Shobha Yatra: में शामिल होंगे सीएम मनोहर और गायक कैलाश खेर।

    HighLights

    1. श्रीराम शोभायात्रा में इस दिन शामिल होंगे सीएम मनोहर लाल और गायक कैलाश खेर
    2. रामलीला के कलाकार करेंगे श्रीराम के राजतिलक का मंचन
    3. सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भी होंगे शामिल

    जागरण संवाददाता, पानीपत। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के स्वरूप की शोभायात्रा में शामिल होने 21 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सूफी गायक कैलाश खेर भी पहुंचेंगे। यह शोभायात्रा स्काईलार्क से प्रारंभ होगी और डेरा जोध सचियार पहुंचेगी।

    CM का संबोधन और खेर का लगभग डेढ़ घंटे का होगा शो

    यहां पुल के नीचे मुख्यमंत्री का संबोधन और खेर का लगभग डेढ़ घंटे का शो है। शहर की तमाम संस्थाएं मार्ग के दोनों ओर स्टॉल लगाकर श्रीराम के भक्तों को जलपान कराएंगी।

    शोभायात्रा में सबसे आगे चलेंगे स्कूलों के विद्यार्थी 

    नगराधीश राजेश कुमार सोनी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सामाजिक संगठनों और जिले के जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर आयोजन की रूपरेखा बना ली है। शोभायात्रा में सबसे आगे स्कूलों के विद्यार्थी चलेंगे।

    बच्चों के हाथों में होगा श्रीराम का ध्वज 

    जिले के प्रत्येक स्कूल से दो विद्यार्थी व शिक्षक शामिल रहेंगे। इनसे आगे बच्चों का स्केटिंग ग्रुप चलेगा। सभी बच्चों के हाथों में श्रीराम का ध्वज होगा। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, महर्षि वाल्मिकी, भगवान हनुमान समेत कई झांकियां शामिल रहेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:  Congress Sandesh Yatra: हिसार से आगाज, प्रदेश के सभी दस लोकसभा क्षेत्र में जाने का लक्ष्य; इस तारीख को भिवानी में एंट्री

    शहर कर पांच बड़ी रामलीला कमेटियों की ओर से भी श्रीराम का राजतिलक, इसके बाद दीपावली मनाने जैसे कई दृश्यों का मंचन होगा। नगराधीश ने बताया कि 20 और 21 जनवरी को एलिवेटेड पुल के नीचे पार्किंग स्थान को खाल रखने के निर्देश भी ठेकेदार को दिए गए हैं।

    सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भी होंगे शामिल

    ताकि शोभायात्रा में शामिल होने वाले हजारों वाहनों को खड़ा कराने में दिक्कत न अए। नगराधीश ने बताया कि अयोध्या मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी इस शोभायात्रा का हिस्सा बनने को आतुर हैं।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ED के सामने हुए पेश, मानेसर लैंड स्कैम मामले में पूछताछ जारी