विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: पानीपत में 100 क्रिप्टो यूएसडीटी खरीदने का झांसा देकर ठगी, मोबाइल फोन किया हैक

Published: Wed, 11 Jun 2025 05:39 PM (IST)

पानीपत के डाहर गांव में एक युवक से क्रिप्टो यूएसडीटी खरीदने के बहाने ठगी हुई। साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित ...और पढ़ें

ठगी करने वाले गिराेह के पांच आरोपित गिरफ्तार
ठगी करने वाले गिराेह के पांच आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत। डाहर गांव में रहने वाले एक युवक से ठगों ने 100 क्रिप्टो यूएसडीटी खरीदने का झांसा देकर मोबाइल फोन हैक कर लिया और 11995 क्रिप्टो यूएसडीटी ठग लिया।

साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत पहुंची और टीम जांच में जुट गई। क्रिप्टो यूएसडीटी ठगने वाले वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में जींद जिले के भंभेवा गांव निवासी मंदीप, रोहतक के आजादगढ़ कालोनी निवासी संदीप उर्फ टोनी, जींद के गांव ढीगाना वर्तमान पता रोहतक राजीव कालोनी रोहतक निवासी पवन, सोनीपत के खानपुर गांव निवासी सावन व गामड़ी गांव निवासी दीपांशु शामिल है।

थाना साइबर क्राइम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ दीपांशु व सावन ने गिरोह में शामिल लोगों को सिम कार्ड उपलब्ध कराया था।

ठगी करने के आरोपितों ने उसी सिम से क्रिप्टो यूएसडीटी खरीदने की बात कर झांसे में लेकर स्कैनर भेजते हुए मोबाइल फोन हैक करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार सभी पांच आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, कोर्ट नेे सावन व दीपांशु को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और मंदीप, संदीप उर्फ टोनी व पवन से पूछताछ करने के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दौरान पुलिस ठगे गए क्रिप्टो यूएसडीटी बरामद करने का प्रयास करेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।