पानीपत में दिल्ली पुलिस के पीएसआई की सड़क हादसे में मौत
दिल्ली पुलिस के पीएसआई सत्यजीत की समालखा के पास जीटी रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो ...और पढ़ें
-1791669468000_m.webp)
दिल्ली पुलिस के पीएसआई की सड़क हादसे में मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
दिल्ली पुलिस के पीएसआई सत्यजीत की सड़क हादसे में मौत।
समालखा के पास जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी चालक की तलाश कर रही।
जागरण संवाददाता, समालखा। जीटी रोड के दिल्ली लेन पर पट्टीकल्याणा और समालखा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से सत्यजीत (32) निवासी दिल्ली की मौत हो गई। सत्यजीत, दिल्ली पुलिस में पीएसआइ के पद पर थे। किसी काम से इधर आए थे। शनिवार को दिल्ली लौटते समय रात करीब पौने नौ बजे यह हादसा हुआ है।
जीटी रोड पर पीर के मजार के आसपास किसी वाहन ने उसकी बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी महीपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि सत्यजीत दिल्ली के कोतवाली थाना में पदास्थापित थे।
सीसीटीवी की फुटेज से आरोपित वाहन चालक की पहचान की जा रही है। वहीं हल्दाना चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि उसका शव पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय उपमंडल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सत्यजीत पीएसआइ के पद पर थे।
