विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड में हाथ पैर की उंगलियों में सूजन को हल्‍के में न लें, घरेलू नुस्‍खे भी कारगर

By Raj Singh PalEdited By: Anurag Shukla
Published: Thu, 10 Nov 2022 10:55 AM (IST)

ठंड के समय हाथ पैर की उंगलियों में सूजन आ जाना आम बात हो गई है। हालांकि इसे हल्‍के में ...और पढ़ें

ठंड में हाथ पैरों में सूजन के घरेलू नुस्‍खे।
ठंड में हाथ पैरों में सूजन के घरेलू नुस्‍खे।

पानीपत, जागरण संवाददाता। सर्दी के मौसम में हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन-दर्द यूं तो आम समस्या है लेकिन परेशान खूब करती है। एलोपैथिक डाक्टर हो या आयुर्वेदिक-होम्योपैथिक, सूजन और दर्द को कम करने के लिए दवा तो दे देंगे, लेकिन घरेलू नुस्खे भी जरूर बताएंगे।रोग से बचाव करना है तो हाथों में गर्म दस्ताने और पैरों में जुराब तो अभी से पहनना शुरू कर दें।

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के डा. संजय राजपाल ने बताया कि किसी भी आयुर्वेदिक चिकित्सक से इस समस्या के बारे में परामर्श ले सकते हैं। पुनर्नवा मंडूर और योगराज गुग्गुलु की गोली बहुत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है। सर्दी के मौसम में रक्त संचार प्रक्रिया धीमी होने के कारण ऐसी स्थिति बनती है।

उंगलियों में सूजन, लाल निशान बनने और खुजली की समस्या यूं तो आम बात है लेकिन परेशानी खूब होती है।खुजली के कारण हाथ-पैरों में घाव भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेंधा नमक को गुनगुने पानी में घोल लें, उस घोल में अपने हाथ-पैरों की उंगलियों को 10-15 मिनट तक डुबोकर रखें। गर्मी से रक्त संचार दुरुस्त होगा, सूजन भी कम होगी। सेंधा नमक से शरीर में मैग्नीशियम की पूर्ति होगी।सरसों के तेल में लहुसन की कुछ कलियां डालकर गर्म कर लें। तेल गुनगुना होने पर उस तेल से पैरों की अच्छी तरह से मालिश करें।

रक्त का संचार बढ़ेगा और मांसपेशियां की सिकुड़न भी कम होगी। सरसों के तेल में लहसुुन की कली, थोड़ी से अजवायन और तीन-चार लौंग डालकर पका लें, उस तेल से भी मालिश कर सकते हैं। यह तेल सर्दियों में घुटनों में दर्द को भी आराम पहुंचाता है। गर्म तेल में मोम डालें, उस लेप को हाथों-पैरों की उंगलियों में लगाने से बहुत लाभ मिलता है।

इन नुस्खों को भी आजमाएं

-मथा हुआ गर्म आटा सूजी हुई उंगलियों पर लेप की तरह लगाएं।

-किसी भी रूप में अदरक का सेवन बढ़ा दें।

-हाथों-पैरों की उंगलियों की हल्दी मिले जैतून के तेल से मालिश करें।

-प्याज में एंटीबायोटिक, एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, सेवन करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।