Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट, 40 हजार रुपये और सोने की बालियां लूटीं

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:25 PM (IST)

    पानीपत में एक बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की बालियां लूट ली गईं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत ...और पढ़ें

    पानीपत में बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर 40 हजार रुपये और सोने की बालियां लूटीं। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    पानीपत में बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर 40 हजार रुपये और सोने की बालियां लूटीं। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर में एक बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गांव अजीजुल्लापुर निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दादा मामूराम एक अगस्त को भारत नगर स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शाम करीब चार बजे वह घर लौटने के लिए निकले।

    लालबत्ती चौक से ई-रिक्शा में बैठकर टोल प्लाजा पहुंचे,जहां दो अज्ञात व्यक्ति उन्हें बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए।

    इसके बाद आरोपित उनकी जेब से 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन और कानों की सोने की बालियां लेकर फरार हो गए।स्वजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।