Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पानीपत में शादी में गया था पूरा परिवार, जब घर लौटे तो पैरों तले खिसक गई जमीन; घर की हालत देख आंखों पर नहीं हुआ भरोसा

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 12:13 PM (IST)

    हरियाणा (Haryana News) के पानीपत (Panipat Crime News) के हरि नगर में एक परिवार शादी में उत्तर प्रदेश गया था। लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ पाय ...और पढ़ें

    शादी में गया परिवार मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी।
    शादी में गया परिवार मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी।

    HighLights

    1. शादी से लौटने पर ताला टूटा मिला
    2. इंवर्टर, बैट्री व जेवरात चोरी
    3. हरि नगर में चोरी से सनसनी

    जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा (Haryana Crime) के पानीपत जिले में चोरी का मामला सामने आया है। यहां शादी में गए परिवार के घर में चोरी की वारदात हुई है। इस मामले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    शादी से लौटे तो टूटा मिला ताला

    पानीपत के हरि नगर निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि उसका बड़ा भाई परिवार सहित यहां रहता है। जबकि वह दिल्ली में रहता है। 27 अप्रैल को दोपहर दो बजे भाई-भाभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश गए थे।

    यह भी पढ़ें- करता था राजमिस्त्री और मजदूरी का काम...अब करने लगा चोरी, पुलिस ने धर दबोचा

    जब वो सोमवार को दोपहर एक बजे घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान चेक किया तो इंवर्टर, बैट्री, एक जोड़ी कान की बाली, एक सोने की चेन, एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी पैर के बिछुए व अन्य जेवरात चोरी मिले। इस चोरी की वारदात के बाद से परिवार के लोग काफी ज्यादा परेशान लग रहे हैं। 

    नशेड़ी बेटे पर मां ने करवाया चोरी का केस दर्ज

    वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो सिरसा में कीर्तिनगर चौकी क्षेत्र स्थित शांतिनगर निवासी एक महिला ने अपने नशेड़ी बेटे पर घर से सोना-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।

    खबरें और भी

    पुलिस को दी शिकायत में शांतिनगर की गली नंबर नौ निवासी निर्मला ने बताया कि गत 25 अप्रैल को वह अपने पति के साथ राजस्थान में अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी।

    पीछे से उसके बेटे आशुतोष ने घर की अलमारी से 300 ग्राम चांदी के आभूषण, तीन चांदी के सिक्के, एक सोने की अंगूठी, चार सोने के मोती व एक सोने की नोज पिन सहित 13 हजार 500 रुपये की नकदी चोरी कर लिए।

    पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही आरोपित ने उक्त सामान व नकदी चोरी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में मेड ने 70 लाख की चोरी की, 15 दिन पहले ही मिली थी नौकरी; ऐसे ले उड़ी पैसा और जेवर