यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दोस्त के साथ घूमने गई सातवीं की छात्रा से दरिंदगी, चार युवकों ने किया गैंगरेप
पानीपत में अपने दोस्त के साथ बाइक पर घूमने गई सातवीं की एक छात्रा के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें

जेएनएन, पानीपत। हवस में अंधे लोगों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। चार युवकों ने निजामपुर के पास सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हद तो तब हो गई और सूचना मिलने के बाद आरोपियों को पकड़ने के बदले दो थानों की पुलिस कई घंटे तक अपनी सीमा रेखा आैर घटनास्थल को लेकर उलझी रही।
पुलिस के अनुसार, थाना शहर क्षेत्र की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा अपने दोस्त के साथ बाइक पर निजामपुर गांव के पास गई थी। बताया जाता है कि दोनों एक जगह बातचीत कर रहे थे तो वहां चार युवक आ गए। उन्होंने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उसके दोस्त को भगा दिया और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पढ़ें : पत्नी से हुआ झगड़ा तो गुस्से में कर दी हत्या, फिर खुद बुलाई पुलिस
पीडि़त छात्रा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर लौटी और परिजनों को मामले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद अारोपियों को पकड़ने की जगह घटनास्थल को लेकर थाना सदर व थाना शहर पुलिस कई घंटे तक उलझी रही। दोनों थाने की पुलिस घटनास्थल को एक-दूसरे की सीमा में बता रही थी।
पढ़ें : मनोरोगी महिला को पहले देता था नशे की गोली, फिर करता था दुष्कर्म
बाद में डीएसपी दोनों थानों की पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल सदर थाना की सीमा में था। इसके बाद थाना सदर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों कह तलाश कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।