यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: जमीन पर पड़ा था बेटी का शव, नीली पड़ गई थी कमर, फोन किया तो दामाद बोला- 'गंडासी तैयार है, तनै भी काटूंगा...'
Haryana News हरियाणा के पानीपत में हत्या का बड़ा मामला सामने आया है। बेटी की हत्या पर मां ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दामाद को फो ...और पढ़ें

HighLights
- मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।
- 2018 में हुई थी महिला की शादी।
- दो दिन पहले मायके से गई थी ससुराल।
जागरण संवाददाता, पानीपत। गांव सिवाह में मंगलवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति, सास व ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां का आरोप है कि बेटी की मौत की सूचना के बाद कंफर्म करने के लिए उसने दामाद के पास फोन किया, जिसने फोन उठाते ही धमकी दी कि तनै भी काटूंगा, गंडासी तैयार है, बचकर रहना।
जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो कोई नहीं मिला। बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। बेटी के गले पर निशान थे, कमर नीली पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस ने शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बार-बार रुपया मांगने का आरोप
गन्नौर के गांव उदेसिपुर निवासी किताब सिंह ने बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी प्रीति (27) की नौ मई 2018 को गांव सिवाह निवासी कर्मबीर के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही कर्मबीर, सास व ससुर ने बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। वे बार-बार रुपयों की मांग कर रहे थे। वे दामाद को पांच लाख रुपये दे चुके थे।