Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा बोर्ड 10वीं में किसान के बेटे अक्षय का कमाल, 500 में से हासिल किए 494 अंक; पानीपत में बना सेकंड टॉपर

    By Dd Jha Edited By: Prince Sharma
    Updated: Thu, 14 May 2026 07:01 PM (GMT+05:30)

    समालखा के देहरा गांव के अक्षय ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 500 में से 494 अंक प्राप्त कर पानीपत जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। ...और पढ़ें

    किसान के बेटे अक्षय का कमाल (File Photo)

    किसान के बेटे अक्षय का कमाल (File Photo)

    HighLights

    1. अक्षय ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए।

    2. पानीपत जिले में दूसरा स्थान हासिल कर नाम रोशन किया।

    3. नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के सहयोग से मिली सफलता।

    जागरण संवाददाता, समालखा। देहरा गांव के हरियाणा शिक्षा बोर्ड के छात्र अक्षय ने 500 में 494 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अक्षय गांव के मॉर्डन शिक्षा सदन में पढ़ता है।

    छात्र का पिता रोहित कुमार किसान तो मां मोनिका गृहिनी है। अक्षय ने बताया कि उसका सपना आईआईटी इंजीनियर बनना है। उसकी सफलता राज उसकी नियमित दिनचर्या, लगन और रिवीजन है।

    वह स्कूल के बाद रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई करता और जरूरत पड़ने पर ही जानकारी के लिए मोबाइल का उपयोग करता था। उन्होंने कहा कि उसकी सफलता में उसके माता-पिता, गुरु और अध्यापकों का पूरा सहयोग रहा है। एनसीईआरटी की पुस्तक से पढ़ाई और शिक्षकों से संदेह दूर करने का उसे काफी फायदा मिला है।

    गीता विद्या मंदिर की जिया और वंशिका ने किया नाम रोशन

    बुरशाम स्थित गीता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर खुशी मनाई गई। 12वीं कक्षा में जिया ने 456 अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    वहीं, अनुष्का 455 अंकों के साथ दूसरे और महक 439 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 10वीं कक्षा में वंशिका ने 456 अंक लेकर टाप किया, जबकि कुशल सोलंकी, अमन और देव चोपड़ा ने भी सम्मानजनक अंक हासिल किए। प्राचार्य सतवीर शर्मा ने मेधावियों को बधाई दी।

    एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वंश ने हासिल किए 97 प्रतिशत अंक

    ब्राह्मण माजरा स्थित एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शानदार रहा। वंश कल्याण ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लक्ष्य ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विशाल ने 94.8, एंजल ने 91.8, रूडर ने 91 तथा दविश और मन्नू ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। प्रबंधक महेंद्र खासबर व प्राचार्य सुषमा खासबर ने विद्यार्थियों को बधाई दी।


    खबरें और भी