Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चुनाव से 2 दिन पहले बड़ा झटका: BJP में शामिल हुए JJP प्रत्याशी रघुनाथ तंवर, नीलोखेड़ी से AAP उम्मीदवार ने ज्वाइन की कांग्रेस

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 11:36 AM (IST)

    Haryana Election 2024 मतदान से दो दिन पहले जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पानीपत ग्रामीण सीट से जजपा प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ...और पढ़ें

    BJP में शामिल हुए JJP प्रत्याशी रघुनाथ तंवर, नीलोखेड़ी से AAP उम्मीदवार ने ज्वाइन की कांग्रेस।
    BJP में शामिल हुए JJP प्रत्याशी रघुनाथ तंवर, नीलोखेड़ी से AAP उम्मीदवार ने ज्वाइन की कांग्रेस।

    HighLights

    1. नीलोखेड़ी विस क्षेत्र से आप प्रत्याशी प्रचार छोड़ फोन बंद कर गए चंडीगढ़।
    2. पानीपत ग्रामीण से जजपा के प्रत्याशी भाजपा में हुए शामिल।
    3. जिसके प्रचार में पंजाब से आए आप विधायक, पता चला वह कांग्रेसी हो गए।

    जागरण संवाददाता, करनाल/पानीपत। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में नीलोखेड़ी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मास्टर अमर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के सामने चंडीगढ़ में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। बाजवा ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया और प्रेसवार्ता में जानकारी दी।

    उधर, पानीपत ग्रामीण सीट से जजपा प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा में मजूबती से चुनाव लड़ने का दावा कर रही आम आदमी पार्टी के लिए यह घटनाक्रम किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बड़ी बात यह है कि इस बारे में उसके प्रमुख नेताओं तक को जानकारी नहीं मिली।

    नायब सैनी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल

    लोगों ने बताया कि नीलोखेड़ी क्षेत्र में पंजाब से आए आप के विधायक अमर सिंह के लिए प्रचार करने भी पहुंचे थे, लेकिन वह अपना फोन बंद करके गायब हो गए और कुछ समय बाद ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आई।

    पानीपत ग्रामीण सीट पर भाजपा से टिकट न मिलने के बाद जजपा से चुनाव लड़ रहे रघुनाथ कश्यप फिर से सीएम नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव: सत्ता पाने के लिए BJP-कांग्रेस की क्या है बड़ी ताकत? पढ़िए दोनों पार्टियों को किससे है बड़ा खतरा

    खबरें और भी