विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस में घमासान पर विज का तंज, गहलोत राजस्थान संभाल नहीं पाए, देश संभालने की जिम्‍मेदारी दी जा रही

By Deepa BehalEdited By: Anurag Shukla
Updated: Mon, 26 Sep 2022 06:11 PM (IST)

कांग्रेस में चल रही घमासान को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि गहलोत राजस्‍थान नहीं संभाल पाए अब कांग्रेस उन्‍हें देश संभालने की जिम्‍मेदारी देना चाहती है। कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं विधायकों का गुप्त मतदान कराकर मुखिया का चुनाव कराए।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज।

अंबाला, जागरण संवाददाता। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राजस्थान में मचे सियासी बवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि जो अशोक गहलोत अपने राजस्थान प्रदेश को नहीं संभाल पाए, कांग्रेस उसको देश संभालने की जिम्मेदारी देना चाहती है। वहीं उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष के चुनाव को लेकर भी तंज कसा। साथ ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के स्‍कूल बंद किए जाने के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वैसे तो यह कांग्रेस का आतंरिक मामला है, मगर जो मामला पब्लिक डोमेन में चल रहा है उसे देखकर लगता है कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस अपनी बातों को थोपना चाहती है। यदि लोकतंत्र है तो सिद्धांत को यह कहता है कि विधायकों का गुप्त मतदान कराकर कांग्रेस को मुखिया का चुनाव कराना चाहिए।

देश को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल

मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में है, भारत आजाद हुआ मगर कांग्रेस ने देश का विभाजन करा दिया। लाखों लोग इसकी बलि चढ़ गए और कईयों को विस्थापित होना पड़ा। 1984 में सिखों का कत्लेआम कराया गया और लगभग साढ़े तीन हजार सिख शहीद हो गए। अब यह तोड़ने की बातें करते हैं तो लोगों को समझ नहीं आती। इन्होंने प्रयोग किया तो राजस्थान की नैया डगमगा गई है, यह कहते कुछ और करते कुछ और ही हैं।

हुड्डा पर भी साधा निशाना

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा प्रदेश द्वारा प्रदेश में पांच हजार स्कूल बंद करने के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हुड्डा साहब मुझे पहले पांच हजार स्कूलों का नाम बता दें, फिर वह उनकी बात का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुबह से रात तक झूठ बोलते रहते हैं, कुछ तथ्य तो यह बताएं।