Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana में बारिश का असर, पत्थरगढ़ में यमुना नदी पर बना बांध टूटा; हथिनी कुंड बैराज का बढ़ा जलस्तर

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 10:37 AM (GMT+05:30)

    Haryana पत्थरगढ़ गांव के पास यमुना नदी का तट बांध टूट गया है। हथनी कुंड बैराज पर जलस्तर अब तक के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। 800 बजे तक 3 लाख 20 हजार क्य ...और पढ़ें

    तमशाबाद व पत्थरगढ़ गांव के बीच टूटा यमुना नदी का तटबंध
    तमशाबाद व पत्थरगढ़ गांव के बीच टूटा यमुना नदी का तटबंध

    पानीपत, जागरण संवाददाता। मानसून की बारिश ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई हुई है। हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई इलाकों में लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। आज पानीपत में नवादा आर गांव में यमुना नदी के पानी से सड़क टूट गई है।

    यमुना नदी का तट बांध टूटा

    वहीं, पत्थरगढ़ गांव के पास यमुना नदी का तट बांध टूट गया है। हथिनी कुंड बैराज पर जलस्तर अब तक के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है। 8:00 बजे तक 3 लाख 20 हजार क्यूसेक जलस्तर रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, कांजनु के पास डीच ड्रेन टूटने से फसलें जलमगन हो गई है। कुरुक्षेत्र में गांव ढोल के पास नरवारा ब्रांच टूट गई है। कई गांव के खेतों में पानी घुस गया है।