कांवड़ यात्रा से हरियाणा रोडवेज की कमाई पर लगा ब्रेक, रोजाना 2 लाख का हो रहा नुकसान
कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन और यात्रियों की संख्या में कमी के कारण हरियाणा रोडवेज की आय प्रभावित हुई। ...और पढ़ें
-1786553559324_m.webp)
कांवड़ यात्रा में रोडवेज की कमाई पर लगा ब्रेक।
HighLights
कांवड़ यात्रा से हरियाणा रोडवेज की आय में भारी गिरावट
रूट डायवर्जन और यात्रियों की कमी से हुआ नुकसान
पानीपत डिपो को प्रतिदिन 1 से 2 लाख रुपये का घाटा
जागरण संवाददाता, पानीपत। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन और यात्रियों की संख्या कम होने का असर हरियाणा रोडवेज की आय पर भी पड़ा। यात्रा के चलते कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली गई, जिससे बसों के संचालन और यात्रियों की संख्या में कमी आई।
रोडवेज को सामान्य दिनों की तुलना में प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ लाख रुपये कम आय हुई। वहीं, 10 और 11 अगस्त को नुकसान बढ़कर करीब दो-दो लाख रुपये तक पहुंच गया।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सामान्य दिनों में रोडवेज डिपो को बसों के संचालन से प्रतिदिन करीब 12.50 लाख रुपये की आमदनी होती है। कांवड़ यात्रा के दौरान यह घटकर करीब 10 लाख रुपये प्रतिदिन रह गई।
अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की संख्या में कमी और रूट डायवर्जन दोनों का सीधा असर बसों के संचालन और आय पर पड़ा। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही रही।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई स्थानों पर वाहनों के रूट में बदलाव किया गया। इसका असर रोडवेज की बस सेवाओं पर भी पड़ा। कुछ बसों को परिवर्तित मार्गों से चलाना पड़ा, जबकि यात्रियों की संख्या कम होने से कई रूट पर अपेक्षित आय नहीं हो सकी। रोडवेज के जीएम विक्रम कंबोज ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान रोजाना डेढ़ से दो लाख रुपये यात्री का नुकसान रहा।
