विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Weather: धूप और ठंडी हवाओं के बीच मौसम ने ली करवट, मानसून में 30 प्रतिशत कम हुई बारिश

Published: Tue, 22 Sep 2026 06:29 AM (IST)

पानीपत में मौसम ने करवट ली है, जहां दिन में धूप के बाद शाम को ठंडी हवाएं चलीं और अधिकतम ...और पढ़ें

धूप और ठंडी हवाओं के बीच मौसम ने ली करवट। फाइल फोटो

धूप और ठंडी हवाओं के बीच मौसम ने ली करवट। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर में सोमवार को सुबह के समय खिली धूप ने हल्की गर्मी का अहसास कराया, लेकिन दिन ढलते ही चली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी।

मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 109 संतोषजनक स्थिति में रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले आगामी दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंडक का अहसास बढ़ेगा। सुबह और शाम के वक्त हल्की सिहरन महसूस होने लगी है, जो इस बात का संकेत है कि अब धीरे-धीरे सर्दी शुरू होने वाली है।

एक तरफ जहां मौसम सुहाना हो रहा है, वहीं इस बार के मानसून सीजन ने किसानों और आमजन को थोड़ा निराश किया है। इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का औसत अलग-अलग रहा, जिसमें सबसे कम वर्षा मतलौडा और इसराना क्षेत्र में रिकार्ड की गई।

25 सितंबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

जिले में सोमवार को दिनभर धूप निकलने से गर्मी का असर बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली तथा मौसम में नमी की मात्रा 43 प्रतिशत रही।

तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद दिन के समय गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक जिले में मौसम सामान्य तौर पर परिवर्तनशील और खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। बीच-बीच में आसमान में हल्के बादल छाने के आसार हैं, लेकिन वर्षा की गतिविधियां कम रहने की संभावना है।

वातावरण में नमी की मात्रा घटने के साथ सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास बढ़ सकता है। आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने की संभावना है।