Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'INDIA गठबंधन महिला और OBC विरोधी, हरियाणा की पूर्व सरकारों में चलता था गुंडाराज'; पानीपत में बोले बिप्‍लब देब

    By Raj Singh PalEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 09:40 PM (IST)

    Panipat News बीजेपी के हरियाणा प्रभारी बिप्‍लब देब ने आज पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का आइएन ...और पढ़ें

    विपक्ष का आइएनडीआइए गठबंधन महिला व ओबीसी विरोधी-बिप्लब देब
    विपक्ष का आइएनडीआइए गठबंधन महिला व ओबीसी विरोधी-बिप्लब देब

    HighLights

    1. पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों को संबोधित किया।
    2. भाजपा की शक्ति पन्ना प्रमुखों में समाहित है।- बिप्‍लब देब

    जागरण संवाददाता, पानीपत: भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रविवार को सेक्टर-29 स्थित एक बैंकट हाल में पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का आइएनडीआइए गठबंधन महिला व ओबीसी का विरोधी है। हरियाणा की पूर्व सरकारों में गुंडाराज चलता था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को भी अपमान सहना पड़ा था। ओबीसी प्रधानमंत्री देवगौड़ा की सरकार भी कांग्रेस ने ही गिराई थी।

    स्‍वार्थ के लिए बनाए जाते हैं गठबंधन

    बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस व इंडी अलायंस जैसे गठबंधन चुनाव से पहले स्वार्थ के लिए बनाए जाते हैं। इनके पास नेता थोक में हैं और श्रोताओं का अकाल है। भाजपा की शक्ति पन्ना प्रमुखों में समाहित है। शीर्ष नेताओं का अस्तित्व भी पन्ना प्रमुखों से है। प्रत्येक पन्ना प्रमुख अपने पन्ने के परिवारों से निरंतर संवाद रखे और सेवा भाव से उनके सुख-दुःख में शामिल हो। भाजपा ऐसी पार्टी है जहां साधारण से साधारण कार्यकर्ता उच्च पद पर आसीन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Haryana: पेंशन शंखनाद महारैली में देश भर के कर्मचारियों ने की भागीदारी, Old Pension Scheme बहाली का बनाया दबाव

    विपक्षी पार्टियों में केवल दिया जाता है परिवार को महत्व

    विपक्षी पार्टियों में केवल परिवार को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सदैव धैर्य रखें। पीएम मोदी धैर्य के परिणामस्वरूप ही उन्हें देश के मुखिया की जिम्मेदारी मिली है। हरियाणा के लोग परिवार वाली सरकारों की कार्यशैली से भली-भांति परिचित हैं।

    पन्ना प्रमुखों की भीड़ देख उन्होंने शहर विधायक प्रमोद विज की खुले मंच से प्रशंसा की। कार्यक्रम में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में 13 सितंबर को आतंकवादियों से मुठभेड़ में बलिदान देने वाले टीडीआइ वासी मेजर आशीष धौंचक को श्रद्धांजलि अपर्ति की गई।

    खबरें और भी

    विधायक प्रमोद विज ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत का नाम विश्व में रोशन किया। रक्षा निर्यात में भारत को सक्षम बनाया। चंद्रयान थ्री की सफल लैंडिंग, आदित्य-वन प्रक्षेपण और जी-20 की सफल मेजबानी से भारत को मजबूत किया है।

    पारदर्शिता के नए आयाम किए स्थापित

    विज ने कहा कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व ने बिना खर्ची-पर्ची युवा वर्ग को रोजगार देकर पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित किए। सम्मेलन में पन्ना प्रमुखों से हाथ उठवाकर वर्ष-2024 में पुनः मोदी को प्रधानमंत्री और मनोहर लाल जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलवाया। राज्य सभा सदस्य कृष्णलाल पंवार, सांसद संजय भाटिया, पार्टी जिलाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और मेयर अवनीत कौर ने भी पन्ना प्रमुखों को संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: JJP अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ का विस्‍तार, 39 वरिष्‍ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियां; जानिए पूरा अपडेट

    प्रतिमा का किया अनावरण कार्यक्रम के बाद बिप्लब कुमार देब ने रामलाल चौक पर लगभग लाख की लागत से स्थापित बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियां बलिदानियों की प्रतिमा देखेगी तो उन्हें याद कर नमन करेगी।