Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन के पहले सोमवार पर पानीपत से हरिद्वार के लिए रवाना हुए कांवड़िये, 38 बसों का हुआ संचालन

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:32 PM (IST)

    सावन के पहले सोमवार को पानीपत बस स्टैंड पर गंगाजल लेने हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। हरियाणा रोडवेज ने 38 बसों का संचालन किया और यात्रि ...और पढ़ें

    गंगाजल लेने कांवड़िये रवाना, 38 बसों का किया संचालन।

    गंगाजल लेने कांवड़िये रवाना, 38 बसों का किया संचालन।

    HighLights

    1. सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह।

    2. पानीपत से हरिद्वार के लिए 38 रोडवेज बसें रवाना।

    3. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। सावन के पहले सोमवार पर भक्तों के अंदर शिवभक्ति दिखाई दी। नए बस स्टैंड पर सुबह से ही कांवड़ियों और शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    हाथों में सजी-धजी कांवड़, कंधों पर भगवा गमछा और मुख पर बोल बम व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुए।

    हरियाणा रोडवेज ने सोमवार को हरिद्वार के लिए 38 बसों का संचालन किया। बसों के संचालन के साथ बस स्टैंड पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, जो यात्रियों को बसों तक पहुंचाने, टिकट व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण में जुटे रहे। श्रद्धालु अपने-अपने समूहों के साथ कांवड़ लेकर बसों में सवार हुए।

    कई श्रद्धालु पहली बार हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे, कुछ हर वर्ष सावन में यह यात्रा करने की परंपरा निभाते हैं। रोडवेज के जीएम विक्रम कंबोज ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बसों के समय पर संचालन और यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।